
NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के गांव में बिजली नहीं, केरोसीन की रोशनी में रहते हैं रिश्तेदार, अब हरकत में आई ओडिशा सरकार
AajTak
Draupadi Murmu: अब ग्रामवासियों को उम्मीद है कि गांव की बेटी द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने पर उनके गांव में भी बिजली का कनेक्शन होगा और गलियों में बल्ब जलेगा.
NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को आज पूरा देश जानता है. लेकिन दुर्भाग्य है कि सुर्खियां बटोर रहीं द्रौपदी मुर्मू का पैतृक गांव बिजली की रोशनी से कोसों दूर है. मयूरभंज जिले के कुसुम प्रखंड अंतर्गत डूंगुरीशाही गांव में आजादी के इतने साल बाद भी बिजली नहीं है.
द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के ऊपरबेडा गांव में पैदा हुई थीं. 3500 की आबादी वाले इस गांव में दो टोले हैं. बड़ा शाही और डूंगरीशाही. बड़ाशाही में तो बिजली है लेकिन डूंगरीशाही आज भी अंधकार में डूबा हुआ है. यहां के लोग केरोसीन तेल से रात का अंधेरा भगाते हैं और मोबाइल चार्ज करने के लिए 1 किलोमीटर दूर तक जाते हैं.
जब द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनीं तो डूंगरीशाही चर्चा में आया. इस गांव में जब पत्रकार पहुंचे तो उन्हें यहां बिजली ही नहीं मिली. इसके बाद ये गांव सुर्खियों में आया. इसके बाद ओडिशा सरकार ने इस गांव में बिजली पहुंचाने की पहल शुरू कर दी. राज्य सरकार ने आदिवासी बहुल इलाके मुर्मू के गांव में बिजली के खंभे लगाने और ट्रांसफार्मर लगाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है.
केरोसीन की रोशनी, मोबाइल चार्जिंग के लिए 1 किलोमीटर
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के दिवंगत भाई भगत चरण के बेटे बिरंची नारायण टुडू समेत गांव में अन्य 20 परिवार कैरोसीन की रोशनी से रात के अंधकार को दूर भगाते हैं. वहीं, स्थानीय लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए 1 किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव जाना पड़ता है. बिरंची नारायण टुडू एक किसान हैं और अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ इस गांव में रहते हैं.
द्रौपदी मुर्मू की कामयाबी पर गर्व लेकिन लापरवाही पर गुस्सा

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










