
NBCC Bonus Share: पहले 1 साल में किया पैसा तिगुना... अब फ्री में शेयर देगी ये सरकारी कंपनी, पाने के लिए कल आखिरी मौका!
AajTak
नियम के मुताबिक अगर किसी निवेशक के पास 7 अक्टूबर तक NBCC के 100 शेयर हैं, तो फिर उन्हें कंपनी की तरह से अतिरिक्त 50 शेयर बोनस में मिलेंगे, जिससे शेयरों की संख्या बढ़कर कुल 150 हो जाएगी.
अगर आप इस सरकारी कंपनी का बोनस शेयर पाना चाहते हैं तो केवल एक दिन का मौका आपके पास बचा है. अगर 7 अक्टूबर तक ये शेयर आपके डिमैट अकाउंट में रहा, तो आप बोनस शेयर के हकदार होंगे.
दरअसल, नवरत्न PSU एनबीसीसी अपने शेयर होल्डर्स को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर देने वाली है. इसका मलतब है कि जिन निवेशकों के पास NBCC के दो शेयर होंगे, उन्हें एक शेयर बोनस में मिलेगा. इसकी घोषणा पिछले महीने ही कंपनी ने की थी.
NBCC कंपनी देगी बोनस शेयर
बोनस शेयर के लिए शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 7 अक्टूबर 2024 है, यानी अगर कल भी आप ये शेयर खरीदते हैं और बोनस शेयर के हकदार हो जाएंगे.
नियम के मुताबिक अगर किसी निवेशक के पास 7 अक्टूबर तक NBCC के 100 शेयर हैं, तो फिर उन्हें कंपनी की तरह से अतिरिक्त 50 शेयर बोनस में मिलेंगे, जिससे शेयरों की संख्या बढ़कर कुल 150 हो जाएगी.
NBCC (India) भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तहत आती है और वैल्यू एडेड कंस्ट्रक्शन सर्विसेज की पेशकश करती है. यह सरकारी कंपनी 7 साल के बाद बोनस शेयर देने जा रही है. जून 2024 के आखिर तक कंपनी में सरकार के पास 61.75 फीसदी हिस्सेदारी थी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












