
Nawab Malik vs Sameer Wankhede: नवाब मलिक के समीर वानखेड़े पर 26 वार, बचाव में आया पूरा परिवार
AajTak
Sameer Wankhede family: आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस का मामला अब एक मंत्री और जांच अधिकारी के टकराव तक पहुंच गया है. महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक लगातार समीर वानखेड़े पर गंभीर इल्जाम लगा रहे हैं. अब समीर वानखेड़े का परिवार उनके बचाव में उतर आया है.
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में एक तरफ जहां शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सलाखों के पीछे जाना पड़ा है, वहीं दूसरी तरफ इस केस की जांच के अहम किरदार NCB जोनल डायरेक्ट समीर वानखेड़े भी घेरे में आ गए हैं. महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक, मानो उनके पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं. नवाब मलिक ने मंगलवार को भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वानखेड़े की जाति, बर्थ सर्टिफिकेट से जुड़े कई गंभीर इल्जाम लगाए. मंत्री ने 26 आरोपों वाली एक चिट्ठी भी सार्वजनिक की. नवाब मलिक का दावा है कि ये चिट्ठी एनसीबी के ही एक अधिकारी ने उन्हें दी है जिसमें समीर वानखेड़े के खिलाफ संगीन आरोप हैं. समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों पर पत्नी क्रांति वानखेड़े की सफ़ाई #ATVideo pic.twitter.com/InypoR9Y6m समीर वानखेड़े पर नवाब मालिक का 'लेटर बम'#ATVideo @arvindojha @tanseemhaider pic.twitter.com/ilPE6x0fMX

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










