
Navratri 2025 6th Day: मां कात्यायनी की पूजा कल, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
कल नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाएगी. चार भुजाओं वाली मां कात्यायनी देवी दुर्गा की ही तरह सिंह की सवारी करती हैं. जानिए कल मां कात्यायनी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और उपाय
कल 28 सितंबर को नवरात्र की छठी तिथि है. नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है.मां कात्यायनी दुर्गा के नौ रूपों की छठी माता हैं. चार भुजाओं वाली मां कात्यायनी का एक हाथ वर मुद्रा तो दूसरा अभय मुद्रा में रहता है. वहीं एक हाथ में उन्होंने तलवार तो दूसरे हाथ में उन्होंने कमल का फूल ले रखा है. देवी दुर्गा के समान मां कात्यायनी भी सिंह की सवारी करती हैं. जिन्हें माता के शक्तिशाली स्वरूपों में से एक माना जाता है. इस दिन माता की पूजा करने से व्यक्ति की बाधाएं दूर होती है, विवाह के योग बनते हैं. और इंसान को शक्ति , विश्वास और सफलता मिलती है.
कैसे करें मां कात्यायनी की पूजा?
छठे दिन सूर्योदय से पहले स्नान-ध्यान करें. ईशान कोण में चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर मां कात्यायनी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. इसके बाद पवित्र जल से छिड़काव करने के बाद माता को पीले वस्त्र और पुष्प अर्पित करें. धूप-दीप, फल-फूल, रोली-अक्षत और पीली मिठाई से मां की पूजा करें. पूजा के समय मंत्र “ॐ देवी कात्यायन्यै नमः” और वंदना मंत्र का जाप करना विशेष फलदायी माना जाता है.
शुभ मुहूर्त
कल पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. अमृत काल शाम 6 बजकर शाम 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगा.
मां कात्यायनी के भोग मां कात्यायनी को पीली मिठाई और पीले फल विशेष प्रिय हैं. इसलिए छठे दिन कोई भी पीली मिठाई और पीले वस्त्र माता को अर्पित करना चाहिए.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









