
Nasser Hussain Team India: 'भारतीय टीम डरपोक की तरह खेलती है', वर्ल्ड कप से पहले पूर्व इंग्लिश कप्तान का दावा
AajTak
अब अगले हफ्ते से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को अपना पहला मैच पाकिस्तान से खेलना है. यह मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होगा. इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. इससे पहले पूर्व इंग्लिश प्लेयर नासिर हुसैन ने कहा है कि आईसीसी इवेंट्स में भारतीय टीम डरपोक जैसा खेलती है...
Nasser Hussain Team India: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उसे टी20 वर्ल्ड कप खेलना है. टीम इंडिया ने इसके लिए वॉर्म-अप मैच भी खेलना शुरू कर दिया है. वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को होना है. मगर उससे पहले ही पूर्व इंग्लिश प्लेयर नासिर हुसैन ने एक बड़ा दावा कर झटका दिया है.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि टीम इंडिया में अच्छे खिलाड़ी हैं और वह कई द्विपक्षीय सीरीज भी जीतती आई है. मगर वर्ल्ड कप जैसे सभी आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम डरपोक जैसा गेम खेलती है. यही उसे सबसे ज्यादा नुकसान भी पहुंचाता है.
'ICC इवेंट्स में भारत के साथ एक बड़ा मुद्दा रहा'
वैसे देखा जाए तो भारतीय टीम पिछले कुछ सालों से अच्छा क्रिकेट खेल रही है. खासकर 2022 में शानदार गेम खेला है, लेकिन हाल ही में हुए एशिया कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. भारतीय टीम फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी. फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था.
नासिर हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, 'ICC इवेंट्स में भारत के साथ एक बड़ा मुद्दा रहा है. उनके पास अच्छे खिलाड़ी हैं, जिन्हें वह रोटेट करते और आराम देते रहते हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सभी को हर क्षेत्र में हराया है. मगर यह भी सच्चाई है कि वर्ल्ड इवेंट (बड़े टूर्नामेंट्स) में वह डरपोक जैसा गेम खेलते हैं. ऐसा लगता है जैसे वह अपने खोल में चले जाते हैं.'
वर्ल्ड कप में जीत के लिए नासिर ने बताया ये तरीका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










