
Multibagger Stock Tips: 2021 में 107% चढ़ा टाटा ग्रुप का यह शेयर, निवेशक हो गए मालामाल
ABP News
Share Market News: यह मल्टीबैगर स्टॉक 184 रुपये से बढ़कर 380.55 रुपये तक पहुंच गया है. इस साल की शुरुआत से इसमें 107 फीसदी की तेजी आई है और पिछले एक साल में यह 168 फीसदी बढ़ा है.
Multibagger Stock: साल 2021 ने बड़ी संख्या में मल्टीबैगर स्टॉक्स दिए हैं. टाटा मोटर्स लिमिटेड के शेयर्स में 2021 में अब तक निवेशकों का पैसा दोगुने से ज्यादा हो गया है. इसकी तुलना में निफ्टी 50 इंडेक्स 27 फीसदी से ज्यादा और एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 25 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है.
यह मल्टीबैगर स्टॉक 184 रुपये से बढ़कर 380.55 रुपये तक पहुंच गया है. इस साल की शुरुआत से इसमें 107 फीसदी की तेजी आई है और पिछले एक साल में यह 168 फीसदी बढ़ा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में स्टॉक 13 फीसदी बढ़कर 380.55 रुपये के नए 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया. यह 336 रुपये के पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 12.68 प्रतिशत बढ़कर 378.60 रुपये पर बंद हुआ. 1,25,000 करोड़ रुपये से अधिक के बाजार पूंजीकरण के साथ, शेयर 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन की मूविंग एवरेज से अधिक हैं.













