
MP निकाय चुनाव: ग्वालियर में कांग्रेस, AAP-ओवैसी भी चमके, BJP ने चार निगम गंवाए
AajTak
रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, बुरहानपुर, सिंगरौली, सागर, सतना, छिंदवाड़ा और खंडवा के नगर निकाय के रिजल्ट आए हैं. पहले इन सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा था. मगर, इस बार के चुनाव में बीजेपी सिर्फ 7 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई.
मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में पहले चरण की वोटिंग के परिणाम आ गए हैं. रविवार को 11 नगर निगमों के रिजल्ट ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है. बीजेपी को चार सीटें गंवानी पड़ी हैं. जबकि पहली बार आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव में मेयर पद पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस को भी बड़ा फायदा हुआ है. 2015 में एक भी सीट नहीं जीतने वाली कांग्रेस इस बार 3 मेयर बनाने में सफल हुई है. रोचक बात यह है कि कांग्रेस के तीन वर्तमान विधायक मेयर का चुनाव भी हारे हैं. वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी जीत का स्वाद चखा है. ओवैसी की पार्टी के 4 पार्षद निर्वाचित हुए हैं.
रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, बुरहानपुर, सिंगरौली, सागर, सतना, छिंदवाड़ा और खंडवा के नगर निकाय के रिजल्ट आए हैं. पहले इन सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा था. मगर, इस बार के चुनाव में बीजेपी सिर्फ 7 सीटों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, सतना, खंडवा और बुरहानपुर में ही जीत दर्ज कर पाई. जबकि ग्वालियर, जबलपुर और छिंदवाड़ा ने कांग्रेस ने छीन ली. यहां कांग्रेस के उम्मीदवार मेयर बने. इसके अलावा, सिंगरौली में AAP की रानी अग्रवाल ने जीत दर्ज की. प्रदेश में AAP ने पहली बार मेयर का चुनाव जीता है.
ओवैसी और AAP ने भी चौंकाया
इतना ही नहीं, मध्य प्रदेश के निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने एंट्री की है. अब तक की रिपोर्ट के अनुसार, ओवैसी की पार्टी ने जबलपुर में पार्षद की दो सीटों पर कब्जा जमाया है. इसके अलावा, एक सीट खंडवा में जीती और एक सीट बुरहानपुर में जीती है. निकाय चुनाव में मध्य प्रदेश में पहली चुनावी जीत दर्ज की है. वहीं, निवाड़ी जिले के ओरछा में AAP ने पार्षद का चुनाव भी जीता है. ओरछा में वार्ड नंबर 3 से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गीता कुशवाहा ने 30 वोटों से भाजपा की कुसुम देवी को चुनाव हरा दिया है.
सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस पहली बार मेयर का चुनाव जीती
वहीं, ग्वालियर में बीजेपी को करारी मिली. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी शोभा सिकरवार ने मेयर का चुनाव जीता. जबकि बीजेपी उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे. इसी तरह, जबलपुर में भी बीजेपी की अप्रत्याशित हार देखने को मिली. यहां कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह चुनाव जीते. सागर में फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी (चाइना गेट वाले जगीरा) की भाभी संगीता तिवारी बीजेपी प्रत्याशी थीं. वे मेयर का चुनाव जीत गई हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







