
MP: निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने तय किए मेयर उम्मीदवार, देखिए लिस्ट
AajTak
निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने मेयर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. मध्य प्रदेश में 6 जुलाई और 13 जुलाई को नगरीय निकायों के लिए वोटिंग होगी.
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने निकाय चुनावों के लिए मेयर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. 16 में से 15 नगरीय निकायों में मेयर उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं. हालांकि रतलाम मेयर पर पेंच फंस गया है. इसलिए कांग्रेस ने अभी वहां मेयर पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. बता दें कि अगले महीने महापौर का चुनाव है.
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तय किए इनके नाम मुरैना से शारदा सोलंकी, ग्वालियर से शोभा सिकरवार, सागर से निधि जैन, भोपाल से विभा पटेल, इंदौर से संजय शुक्ला, कटनी से श्रेहा खंडेलवाल, जबलपुर से जगत बहादुर सिंह अन्नु, सिंगरौली से अरविंद सिंह चंदेल, बुरहानपुर से शहनाज़ अंसारी, छिंदवाड़ा से विक्रम अहाके, रीवा से अजय मिश्रा बाबा, सतना से सिद्धार्थ कुशवाह, देवास से कविता रमेश व्यास, खंडवा से आशा मिश्रा और उज्जैन से महेश परमार के नाम तय किए गए हैं.
आठ महिला उम्मीदवार खास बात यह है कि कांग्रेस ने जिन 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है उनमें से आठ महिला उम्मीदवार हैं. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 6 जुलाई और 13 जुलाई को नगरीय निकायों के लिए वोटिंग होगी. पहले चरण के मतदान का नतीजा 17 जुलाई को घोषित होगा तो वहीं दूसरे चरण की वोटिंग का परिणाम 18 जुलाई को आएगा.
MP में AIMIM 7 शहरों में लड़ेगी निकाय चुनाव असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानि AIMIM मध्य प्रदेश के सात शहरों में नगरीय निकाय चुनाव लड़ेगी. जिन शहरों में AIMIM निकाय चुनाव लड़ने जा रही है उनमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, खरगोन, बुराहनपुर, रतलाम और खंडवा शामिल हैं. पिछले दिनों असदुद्दीन ओवैसी ने इसकी घोषणा की थी.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









