
MP: कोरोना की रफ्तार बेलगाम! अब शिवराज सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस
AajTak
मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने मंगलवार शाम को नई गाइडलाइंस जारी कर दी है. नई गाइडलाइंस के तहत आवश्यक सेवाओं के दफ्तरों को छोड़ कर सभी दफ्तरों में अब सिर्फ 10% स्टाफ की उपस्थिति की अनुमति रहेगी.
मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने मंगलवार शाम को नई गाइडलाइंस जारी कर दी है. नई गाइडलाइंस के तहत आवश्यक सेवाओं के दफ्तरों को छोड़ कर सभी दफ्तरों में अब सिर्फ 10% स्टाफ की उपस्थिति की अनुमति रहेगी. यही नियम IT, BOP और मोबाइल कंपनियों के स्टाफ को छोड़कर सभी निजी दफ्तरों पर भी लागू रहेगा. मध्य प्रदेश गृह विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी किए हैं, जिसमें जिला कलेक्ट्रेट, पुलिस, आपदा प्रबंधन, फायर, स्वास्थ्य, जेल, राजस्व, पेयजल आपूर्ति, नगरीय प्रशासन, विद्युत प्रदाय, सार्वजनिक परिवहन और कोषालय को अतिआवश्यक सेवाएं माना गया है. गृह विभाग ने कलेक्टरों को आदेश दिए हैं कि नई गाइडलाइन के नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जाए. सरकार के मुताबिक नई गाइडलाइन को जारी करने के पीछे उद्देश्य है कि कम से कम लोग अपने घरों से निकलें ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके.
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










