
Microsoft Outlook और Teams की सर्विसेस ठप, घंटों से यूजर्स हैं परेशान, कर रहे शिकायत
AajTak
Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट की मेल, टीम्स और दूसरी सर्विसेस घंटों से डाउन हैं. डाउनडिटेक्टर पर यूजर्स इसकी शिकायत कर रहे हैं. भारत में हजारों यूजर्स इन सर्विसेस को यूज नहीं कर पा रहे हैं. कोई माइक्रोसॉफ्ट मेल नहीं यूज कर पा रहा, तो कोई टीम्स पर कॉल जॉइन नहीं कर पा रहा है. कंपनी इसकी जांच कर रही है.
Microsoft की कई सर्विसेस ठीक से काम नहीं कर रही हैं. कंपनी की मेल सर्विस Outlook हो या फिर Teams, माइक्रोसॉफ्ट की तमाम सर्विसेस काफी देर तक ठप रही हैं. हालांकि, अब इन्हें रिस्टोर कर लिया गया है. माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक काम करने लगा है. कुछ वक्त पहले तक हम इस पर मेल या फिर सर्च नहीं कर पा रहे थे.
वहीं दूसरी सर्विसेस अभी भी प्रभावित हैं. Downdetector पर बहुत से लोग इसकी शिकायत कर रहे हैं. डाउनडिटेक्टर आउटरेज ट्रैकिंग वेबसाइट है, जो दुनियाभर की तमाम सर्विसेस के आउटेज को ट्रैक करती है. Microsoft 365 ने भी इस दिक्कत को माना है और कहा है इसकी जांच कर रहे हैं.
Downdetector की मानें तो कंपनी की मेल सर्विस आउटलुक, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, Microsoft 365, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर, माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस Azure तक प्राभावित है. कंपनी की मानें तो सर्विसेस के ठप होने की वजह नेटवर्किंग इशू है. वे इसकी जांच कर रहे हैं.
माइक्रोसॉफ्ट 365 स्टेटस ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है. कंपनी के इस हैंडल से बताया गया है कि हम माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विसेस में आ रही दिक्कतों की जांच कर रहे हैं. जल्द ही इसके बारे में अपडेट किया जाएगा. डाउनडिटेक्टर पर माइक्रोसॉफ्ट की विभिन्न सर्विसेस के आउटरेज की रिपोर्ट यूजर्स कर रहे हैं.
बहुत से यूजर्स इसकी मेल सर्विसेस का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. लगभग दो घंटे से कंपनी की सर्विसेस प्रभावित चल रही हैं. बहुत से यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट टीम्स की कॉल और मैसेज की सर्विसेस यूज नहीं कर पा रहे हैं. कंपनी की ज्यादातर सर्विसेस भारत में ही प्रभावित हैं. कंपनी ने सर्विस रिस्टोर के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










