
MI vs SRH Live Score, IPL 2025: मुंबई इंडियंस के सामने आज सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती, थोड़ी देर में होगा टॉस
AajTak
आईपीएल 2025 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 23 मुकाबले हुए, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 13 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 मैचों में जीत दर्ज की.
Mumbai Indians (MI) vs Sunrisers Hyderabad (SRH) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-33 में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है. इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने जा रहे हैं. वहीं पैट कमिंस के कंधों पर सनराइजर्स हैदराबाद की बागडोर है.
मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. दोनों ही टीमों ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान दोनों को ही दो मैचों में जीत मिली. जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अब ये मुकाबला दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. मुंबई-हैदराबाद मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा.
यदि रिकॉर्ड देखा जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 23 मुकाबले हुए, जिसमें मुंबई ने 13 और हैदराबाद ने 10 मैचों में जीत दर्ज की. पिछले सीजन में दोनों टीमों के मध्य दो मुकाबले हुए थे, जिसमें स्कोर 1-1 से बराबर रहा था.
मुंबई Vs हैदराबाद H2H कुल मैच: 23 मुंबई जीता: 13 हैदराबाद जीता: 10

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











