
Mangal Gochar 2025: मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर आज, इन 4 राशियों की बढ़ने वाली है मुश्किल
AajTak
Mangal Gochar 2025: 27 अक्टूबर यानी कल वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि में जाने के बाद मंगल 4 राशि वालों की मुश्किल बढ़ा सकता है. इन राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मोर्चे पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति सोमवार, 27 अक्टूबर यानी आज वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं. यह गोचर मंगल की घर वापसी है, क्योंकि इस राशि का स्वामी ही मंगल है. हालांकि ये गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. तो ज्योतिषविदों ने कुछ जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी है. ज्योतिष गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि में जाने के बाद मंगल 4 राशि वालों की मुश्किल बढ़ा सकता है. आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं.
वृषभ राशि खर्चे अनियंत्रित हो सकते हैं. पहले किए गए किसी निवेश में उम्मीद के विपरीत घाटा हो सकता है. परिवार के लोगों में आपसी अनबन हो सकती है. स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहना पड़ेगा. काम के मामले में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. पार्टनरशिप के व्यापार में टकराव या अलगाव की स्थिति बन सकती है. धैर्य बनाए रखना ही बेहतर रहेगा.
कर्क राशि नौकरी-व्यापार में माहौल आपके अनुकूल नहीं रहेगा. लोगों के साथ मतभेद संभव हैं. मानसिक दबाव बढ़ने के कारण नींद और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो सकते हैं. घर में जिम्मेदारियां अचानक बढ़ सकती हैं, जिससे चिड़चिड़ापन आ सकता है. आर्थिक मोर्चे पर भी कुछ नुकसान या खर्चे परेशान कर सकते हैं.
तुला राशि धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. खर्च बढ़ने और आमदनी कम होने से वित्तीय अस्थिरता रहेगी. क्रोध में लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं. व्यापार में उतार-चढ़ाव से मन परेशान रहेगा. घर-परिवार में भी वैचारिक मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं. धैर्य-संयम से काम करें. सोच-समझकर खर्च करना ही लाभकारी रहेगा.
धनु राशि इस गोचर का प्रभाव आपकी आर्थिक योजनाओं पर पड़ सकता है. धन से जुड़े कार्य बिगड़ने या रुकने की संभावना है. गैर जरूरी खर्चों में इजाफा हो सकता है. कोई पुराना वित्तीय निर्णय नुकसान दे सकता है. घर में छोटी-छोटी बातों पर बड़े विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए धैर्य जरूरी होगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












