
Maharashtra Shiv Sena Crisis: 11 जुलाई से पहले क्या बन जाएगी नई सरकार? देखिए दंगल में डिबेट
AajTak
महाराष्ट्र में चल रहे सत्ता संघर्ष का नतीजा काफी हद तक साफ हो चुका है. मुंबई से लेकर दिल्ली तक बीजेपी एक्शन में आ चुकी है. देवेंद्र फडणवीस की दिल्ली में निर्णायक बैठक चल रही है उधर शिंदे गुट की ओर से भी एकनाथ शिंदे ने काफी कॉन्फिडेंस दिखाया है क्योंकि अब शिंदे के पास सिर्फ शिवसेना के 39 विधायक हो चुके हैं. उधर शिवसेना की हालत हर गुजरते दिन के साथ कमजोर होती दिख रही है लेकिन शिवसेना का पुराना रुख कायम है. उद्धव ठाकरे बार-बार गुवाहाटी वाले विधायकों को लौट आने की हार्दिक अपील कर रहे हैं. क्या मुंबई पहुंचकर शिवसेना के बागियों का दिल पसीज तो नहीं जाएगा? या फिर 11 जुलाई से पहले बन जाएगी नई सरकार? चित्रा त्रिपाठी के साथ देखिए दंगल में डिबेट.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










