
Madhya Pradesh: गर्दन से घुसा सरिया जबड़े से निकला बाहर, 2 घंटे चला ऑपरेशन, बच गई जान
AajTak
युवक की हालत देखकर स्थानीय डॉक्टर ने उसे भोपाल रेफर कर दिया. यहां युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. डॉक्टर उसे सीधे ऑपरेशन थिएटर ले गए और इलाज शुरू कर दिया. करीब 2 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद सरिया गले से निकाल लिया गया.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के डॉक्टर्स के पास एक ऐसा केस आया, जिसमें मरीज की गर्दन से घुसा सरिया जबड़े से बाहर निकल गया था. दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टर किसी तरह उस शख्स की जान बचाने में सफल हो गए और सरिया निकालकर युवक की जान बचा ली.
घटना रायसेन के बाड़ी बरेली की है. यहां 30 साल का युवक छत से गिर गया था. नीचे गिरने पर करीब 4 फीट लंबा लोहे का सरिया उसकी गर्दन में घुस गया और जबड़े को चीरता हुआ मुंह से बाहर निकल गया. युवक को परिजन उसे लेकर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचे. यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने भोपाल रेफर कर दिया.
निजी अस्पताल में किया भर्ती
भोपाल में युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. डॉक्टरों ने युवक को सीधे ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर इलाज शुरू कर दिया. करीब 2 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद सरिया गले से निकाल लिया गया.
देर रात किया गया ऑपरेशन
युवक का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर अखिलेश मोहन लहरी ने बताया कि देर रात इमरजेंसी मे 2 घंटे तक ऑपरेशन के बाद सरिये को निकाला गया और उसके मुंह में आई गंभीर चोटों को ठीक किया गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










