
Lucknow Super Giants, IPL 2022: लखनऊ टीम में एक साथ कैसे खेलेंगे दो ‘दुश्मन’? गौतम गंभीर का आया हुड्डा-क्रुणाल पर रिएक्शन
AajTak
दीपक हुड्डा और क्रुणाल पंड्या का अपना एक इतिहास रहा है. अब दोनों ही आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नज़र आएंगे, टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने दोनों के विषय पर अपनी राय रखी है.
Lucknow Super Giants, IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो ऐसे खिलाड़ियों को खरीदा है, जो विवाद का हिस्सा रहे हैं. टीम इंडिया के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा और क्रुणाल पंड्या, दोनों ही अब लखनऊ टीम के लिए खेलते हुए नज़र आएंगे. दोनों के बीच बड़ौदा टीम में खेलते हुए काफी गहरा विवाद हुआ था, जिसके बाद क्रुणाल ने कप्तानी भी छोड़ दी थी. अब जब दोनों ही लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नज़र आएंगे, तब टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने बताया है कि आपको अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दोस्त होना ज़रूरी नहीं है, आपको सिर्फ एक बेहतर प्रोफेशनल होना चाहिए.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












