
Look Between Alphabets... सोशल मीडिया पर अल्फाबेट ट्रेंड की धूम, सियासी दलों से लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तक ने किया पोस्ट
AajTak
अल्फाबेट ट्रेंड ने काफी कम वक्त में बहुत ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली है. दिल्ली पुलिस, नेटफ्लिक्स, स्विगी, सोनी, ब्लिंकिट, यूट्यूब, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड समेत कई राजनीतिक दल और मशहूर हस्तियां अल्फाबेट ट्रेंड से जुड़े पोस्ट कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर मौजूदा वक्त में एक अल्फाबेट ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है, जिससे यूजर्स काफी कनेक्ट हो रहे हैं. इस ट्रेंड ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसका नाम है "Look Between Alphabets on Your Keyboard." इस ट्रेंड ने काफी कम वक्त में बहुत ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है. दिल्ली पुलिस, नेटफ्लिक्स, स्विगी, सोनी, ब्लिंकिट, यूट्यूब, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड समेत कई राजनीतिक दल और मशहूर हस्तियां अल्फाबेट ट्रेंड से जुड़े पोस्ट कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर मीम्स ने दुनिया भर में सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा, जिससे जिज्ञासा और अटकलों के बाजार गर्म होते हैं. यह चलन मई 2021 में शुरू हुई, जब मई 2021 में 4Chan (इमेज आधारित वेबसाइट) पर एक मीम शेयर किया गया था.
सोशल मीडिया पर चल रहे नए ट्रेंड से जुड़ा पोस्ट इन दिनों खूब देखा जा रहा है. देश के राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- 'बीजेपी जानना चाहती है कि विकसित भारत के लिए किसे वोट देना है? अपने कीबोर्ड में U और O के बीच के अक्षर पढ़ें.'
आम आदमी पार्टी ने लिखा- 'तानाशाह नरेंद्र मोदी से भारत के संविधान को कौन बचाएगा? अपने कीबोर्ड पर Q और R के बीच का अक्षर पढ़ें!'
दिल्ली पुलिस ने लिखा - 'अगर आप गाड़ी चलाते वक्त अपने कीबोर्ड पर नजर डालेंगे तो Q और R के बीच आने वाले चीज आपसे चालान के साथ मुलाकात करेगी.'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











