
Lohri 2024: लोहड़ी है आज, जानें अग्नि में मूंगफली डालने का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Lohri 2024: लोहड़ी का पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है. आज के दिन शाम को आग जलाई जाती है, उसमें तिल से बनी रेवड़ियां और मूंगफली अर्पित की जाती हैं और पूजा की जाती है. इस दौरान सभी एक-दूसरे से गले मिलकर लोहड़ी की बधाईयां देते हैं. लोहड़ी को सर्दियों के जाने और बसंत के आने का संकेत भी माना जाता है. पंजाब और हरियाणा के लोग इस त्योहार को बहुत धूम-धाम से मनाते हैं.
Lohri 2024: पौष के अंतिम दिन सूर्यास्त के बाद यानी माघ संक्रांति की पहली रात को लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है. ये पर्व मकर संक्रांति से ठीक पहले आता है और पंजाब और हरियाणा के लोग इसे बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं. त्योहार पर हर जगह रौनक देखने को मिलती है. लोहड़ी के दिन अग्नि में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाने का रिवाज होता है. देशभर में 14 जनवरी यानी आज लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है.
लोहड़ी का पूजन मुहूर्त (Lohri 2024 Pujan Muhurat)
लोहड़ी पूजा के लिए आज 14 जनवरी शाम 5 बजकर 34 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. साथ ही आज रवि योग भी बनने जा रहा है जिसका समय सुबह 10 बजकर 22 मिनट से लेकर 15 जनवरी यानी कल सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक रहेगा.
लोहड़ी पूजन विधि (Lohri Pujan Vidhi)
शुभ मुहुर्त में साफ-सुथरे खुले स्थान पर लकड़ी और सूखे उपलों का ढेर लगाकर आग जलाएं. अर्ध्य देने के बाद उसमें रेवड़ी, सूखे मेवे, मूंगफली, गजक अर्पित करें. इस पवित्र अग्नि की 7 परिक्रमा करें. परिक्रमा करते हुए इसमें रेवड़ी, मूंगफली, तिल आदि अर्पित करते जाएं. परिक्रमा पूरी करने के बाद बड़ों का आर्शीवाद लें.
लोहड़ी का महत्व (Lohri Significance)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










