
Live: येवगेनी की बगावत पर पुतिन की हुंकार- वैगनर ने पीठ में छुरा घोंपा, सैन्य विद्रोह को कुचल देंगे
AajTak
रूस में गृहयुद्ध का संकट गहराता जा रहा है. वैगनर बॉस येवगेनी प्रिगोझिन की आर्मी राजधानी की ओर तेजी से बढ़ रही है. इस बीच रोस्तव शहर पर कब्जे की खबरें आ रही हैं. शनिवार सुबह ही सामने आया था कि वैगनर समूह के लड़ाके पहले ही नोवोचेर्कस्क के रास्ते में पहली चौकी पार कर चुके हैं. नोवोचेर्कस्क में रूसी सेना का मुख्यालय है.
रूस में गहराए गृहयुद्ध के संकट के बीच राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित किया. पुतिन ने कहा कि, रूस अपने भविष्य के लिए कड़ा संघर्ष कर रहा है और इसके लिए उन सभी चीजों को छोड़ने की जरूरत है जो हमें कमजोर करती हैं. उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्र के भाग्य का फैसला अभी किया जा रहा है, हमें सभी ताकतों को एकजुट करने और किसी भी मतभेद को दूर करने की आवश्यकता है.
अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि आज हम जिस चीज का सामना कर रहे हैं वह आंतरिक विश्वासघात है. हमें रूस में अपनी सभी सेनाओं की एकता की आवश्यकता है. जो कोई भी विद्रोह के पक्ष में कदम उठाएगा उसे दंडित किया जाएगा. उन्हें कानून और हमारे लोगों को जवाब देना होगा.
अभी हम जो देख रहे हैं वह पीठ में छुरा घोंपने जैसा है, और उन्हें इसकी सजा भुगतनी होगी. हम अपने लोगों के जीवन और सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं और किसी भी मतभेद को दूर किया जाना चाहिए. पुतिन ने बहुत ही कड़े शब्दों में कहा कि, इस सशस्त्र विद्रोह पर हमारी प्रतिक्रिया कठोर होगी. निजी हितों के कारण देश के साथ विश्वासघात हुआ और हम अपने देश और अपने नागरिकों की रक्षा करेंगे.
इससे पहले खबर आई थी कि, रूस में गहराए इस संकट पर क्रैमलिन पूरी नजर बनाए हुए है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को वैगनर बॉस येवगेनी प्रिगोझिन के सशस्त्र तख्तापलट के प्रयास के बारे में नियमित रूप से जानकारी दी जा रही है. क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन को रक्षा मंत्रालय, आंतरिक मामलों के मंत्रालय और नेशनल गार्ड से लगातार इस मामले पर जानकारी मिल रही है. रूस की संसद ड्यूमा की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. वहीं, रूसी राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्र को संबोधित करेंगे ऐसी भी जानकारी आई है.
मॉस्को के चारों ओर नाकेबंदी इसे लेकर शनिवार सुबह ही सामने आया था कि वैगनर समूह के लड़ाके पहले ही नोवोचेर्कस्क के रास्ते में पहली चौकी पार कर चुके हैं. नोवोचेर्कस्क में रूसी सेना का मुख्यालय है. मॉस्को की सड़कों पर बख्तरबंद गाड़ियों की तादाद काफी ज्यादा बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि रूसी स्पेशल फोर्सेज ने मॉस्को के चारों ओर नाकेबंदी कर दी है. रूसी सैन्य अधिकारी क्रेमलिन और रूस की संसद ड्यूमा को सुरक्षित करने की कोशिश में लग गए हैं.
रूस में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन की घोषणा सामने आया है कि रूस ने मॉस्को में 'आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन' की घोषणा की है. रूसी सेना अब बगावती वैगनर सैनिकों से निपटने की ओर कदम बढ़ा रही है. रक्षा मंत्रालय वैगनर सैनिकों से बात कर रहा है. उन्हें एक बार और समझाने की कोशिश की जा रही है कि वह जो कदम उठाने जा रहे हैं, वह देश के खिलाफ बगावत है और इसमें उन्हें धोखे से फंसाया गया है.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





