
LIC जीवन आनंद या टर्म इंश्योरेंस प्लान, दोनों में क्या है बेहतर? जानें एक्सपर्ट की राय
AajTak
टर्म इंश्योरेंस के पॉपुलर होने से पहले लोगों के बीच LIC की जीवन आनंद काफी लोकप्रिय बीमा पॉलिसी रही है. लेकिन अब लोग टर्म इंश्योरेंस को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं. दोनों में से क्या लेना बेहतर हो सकता है यहां जानिए एक्सपर्ट की राय..
LIC की ‘जीवन आनंद’ में आपको एंडाउनमेंट प्लान के साथ-साथ टर्म इंश्योरेंस का आंशिक फायदा भी मिलता है. इसमें आपको एक निश्चित अवधि तक प्रीमियम का भुगतान करना होता है और उसके बाद मैच्योरिटी मिल जाती है. लेकिन मैच्योरिटी मिलने के बाद भी जीवनभर आपका बीमा कवर जारी रहता है. (Photos: File) जबकि टर्म इंश्योरेंस पूरी तरह से रिस्क कवर प्रदान करने वाला बीमा होता है. इसमें पैसा आपकी मृत्यु होने के बाद आपके परिवार को मिलता है. ऐसे में टर्म इंश्योरेंस आपके परिवार की सुरक्षा करता है. अगर आपके पास पहले से ‘जीवन आनंद’ पॉलिसी है और आप सोच रहे हैं कि इसे बंद करके टर्म पॉलिसी ले ली जाए तो इंश्योरेंस समाधान के को-फाउंडर शैलेष कुमार इसे चलाते रखने की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि यदि आपकी पॉलसी को तीन साल से अधिक का वक्त हो गया है तो आपकी एक अच्छी खासी रकम का जमा हो चुकी है. ऐसे में इस पॉलिसी को चलाते रहने से मैच्योरिटी के बाद भी आपके परिवार को मृत्यु की स्थिति में बीमा सुरक्षा मिलती रहेगी.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











