
Lahiru Thirimanne: जिंदगी की जंग लड़ रहा ये वर्ल्ड चैम्पियन क्रिकेटर, एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में एडमिट
AajTak
श्रीलंकाई क्रिकेटर लाहिरू थिरिमाने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. थिरिमाने साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंका टीम का हिस्सा थे. तब वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्होंने 44 रनों की उपयोगी पारी खेली थी.
श्रीलंका के पूर्व कप्तान लाहिरू थिरिमाने को गुरुवार (14 मार्च) को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. लाहिरू की कार सामने से आ रही एक लॉरी से टकरा गई. यह हादसा श्रीलंका के उत्तर-मध्य शहर अनुराधापुरा के पास हुआ. हादसे के बाद थिरिमाने को अनुराधापुरा टीचिंग अस्पताल में एडमिट कराया गया है.
मंदिर जाने के दौरान हुआ हादसा
थिरिमाने की चोट कितनी गंभीर है वो पता नहीं चला है, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. थिरिमाने की कार में सवार एक अन्य यात्री को भी उसी अस्पताल में एडमिट कराया गया है. थिरिमाने अपनी फैमिली के साथ मंदिर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
लाहिरू थिरिमाने लीजेंड्स लीग ट्रॉफी में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे थे. फ्रेंचाइजी की ओर से थिरिमाने को लेकर अपडेट जारी किया गया. बयान में कहा गया, 'हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि लाहिरू थिरिमाने अपनी फैमिली के साथ मंदिर जा रहे थे और रास्ते में कार का एक्सीडेंट हो गया. उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वे सभी सुरक्षित और स्वस्थ हैं, चिंता की कोई बात नहीं है. हम इस दौरान सभी की ओर से व्यक्त की गई चिंता और सपोर्ट की सराहना करते हैं.'
ऐसा है थिरिमाने का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.












