
Kuno: चीतों के बाड़े के नजदीक चहलकदमी करता दिखा खूंखार तेंदुआ, Video आया सामने
AajTak
Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में शनिवार शाम पेट्रोलिंग टीम की गाड़ी के सामने भी एक तेंदुआ आ गया. यह खूंखार जानवर नामीबिया से लाए गए चीतों के बड़े बाड़े के नजदीक ही घूम रहा था. वन अमले ने मोबाइल फोन में चहलकदमी करते तेंदुए का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.
देश की धरती पर 70 साल बाद वापस लौटे चीतों के नए घर यानी श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में पर्यटकों को फिलहाल चीतों का दीदार भले ही नहीं हो पा रहा है, लेकिन दूसरे वन्यजीव खास तौर पर तेंदुआ आए दिन देखने को मिल रहा है, जिन्हें देखकर पर्यटक बेहद खुश हो रहे हैं.
शनिवार की शाम कूनो पार्क की पेट्रोलिंग टीम की गाड़ी के सामने भी एक तेंदुआ आ गया. यह तेंदुआ करीब 10 से 15 मिनट तक बेखौफ होकर धीमे-धीमे कदमों से गाड़ी के आगे आगे कच्चे रास्ते पर चलता रहा. नजारा काफी आकर्षक था, जिसे वन विभाग के अधिकारियों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. तेंदुआ चीतों के लिए बनाए गए बड़े बाडे़ के पास कच्चे रास्ते पर चलता हुआ नजर आ रहा है. देखें वीडियो:-
कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने Aajtak को फोन कॉल पर की गई चर्चा में बताया कि पार्क में तेंदुआ का विचरण करना नई बात नहीं है. यहां बड़ी संख्या में तेंदुए हैं. यहां बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में दूसरे वन्य जीवों के साथ ही करीब 100 तेंदुए मौजूद हैं.
बीते 17 सितंबर को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को भी यहां बसाया जा रहा है. 8 चीतों में से 2 नर चीतों को विशेष छोटे से बड़े बाड़े में रिलीज भी कर दिया गया है, लेकिन बड़े बाड़े में चीतों की सुरक्षा के मद्देनजर तेंदुओं को बड़े बाड़े से बाहर निकाला गया है. इसी बड़े बाड़े के बाहर शनिवार शाम को एक तेंदुआ मोबाइल फोन में कैद हुआ है.
बता दें कि चीतों के लिए बने बड़े बाड़े में एक खूंखार तेंदुआ पार्क प्रबंधन की मुसीबत बना हुआ था. बीते महीनों में इस बाड़े में घुसे कुल 5 तेंदुओं में से 4 को तो बाड़े से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक तेंदुआ तमाम तरह के प्रयासों के बाद भी वन अमले और विशेषज्ञों के काबू में बड़ी मुश्किल से आ पाया. हालांकि, पार्क प्रबंधन ने दावा किया कि सतपुड़ा नेशनल पार्क से बुलवाए गए हाथियों की मदद से वन अमले ने तेंदुए को निकाल दिया.
उधर, बड़े बाड़े में रिलीज किए गए दो चीते शिकार करने लगे हैं. इन दोनों चीतों के व्यवहार ने उन 6 चीतों के लिए भी बड़े बाड़े में आने की राह आसान कर दी है जो अभी छोटे बाड़ों में क्वारंटीन हैं. उन्हें छोड़ने के लिए चीता टास्क फोर्स मंथन कर रही है. इन दोनों चीतों की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर ही 6 चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने के संबंध में निर्णय होगा.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







