
Kolkata Viral Video: कोलकाता कमिश्नर को मांगनी पड़ी माफी, बोले- 'मैं शर्मिंदा हूं', जानें ऐसा क्या हुआ ?
AajTak
Kolkata Viral Video: कोलकाता (Kolkata) में एक ऐसी हरकत हुई, जिसके कारण पुलिस कमिश्नर सौमेन मित्र (Kolkata CP Soumen Mitra ) को माफी मांगनी पड़ गई. दरअसल- एक संदिग्ध चोर की एक सिविक वॉलिंटियर (Civic volunteer) ने पिटाई कर दी थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Kolkata Video Viral) हो गया. पुलिस (Kolkata Police) ने इसके बाद सिविक वॉलिंटियर को बर्खास्त कर दिया है. उसके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गये हैं.
Kolkata Viral Video: कोलकाता में एक सिविल वॉलियंटिर की हरकत पर कोलकाता पुलिस के कमिश्नर को मांगनी पड़ गई. दरअसल, एक सिविक वॉलिंटियर ने संदिग्ध चोर की पिटाई कर दी. ये वॉलिंटियर इस चोर को अपने जूते से बुरी तरह से पीट रहा था. इस दौरान आसपास भीड़ भी जमा हो गई. इस घटना का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इसके बाद सोशल मीडिया पर कोलकाता पुलिस को आलोचना का शिकार होना पड़ा. वहीं घटना की जानकारी जब कोलकाता के कमिश्नर सौमेन मित्र को हुई तो उन्होंने वॉलिंटियर के आचरण को हैरान करनेवाला बताया, वह इस हरकत से काफी दुखी नजर आए. सौमेन ने कहा, 'मैं शर्मिंदा हूं'.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









