
Kolkata: हेड कॉन्स्टेबल को पकड़ने के लिए चलाया गया Operation Mojo
AajTak
शनिवार देर रात तक चले Operation Mojo में आरोपी हेड कॉन्टेबल को पकड़ा गया. आरोपी हेड कॉन्सटेबल ए.के मिश्रा को पकड़ने के लिए कोलकाता पुलिस और सीआईएसएफ ने जो तरकीब अपनाई वो उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है.
कोलकाता स्थित देश के सबसे पुराने इंडियन म्यूजियम (Indian Museum) में तैनात CISF हेड कॉन्सटेबल ए.के मिश्रा ने अपने सर्विस हथियार से साथी एएसआई रंजीत कुमार सारंगी पर शनिवार शाम फायर किया था जिसमें उनकी मौत हो गई थी. वहीं फायरिंग में CISF पश्चिम बंगाल के एसी सुवीर घोष (Subir Ghosh) भी घायल हुए थे. आरोपी कॉन्टेबल ए.के मिश्रा को पकड़ने के लिए सीआईएफ और कोलकाता पुलिस ने Operation Mojo चलाया और आरोपी कॉन्टेबल को पकड़ा.
शनिवार देर रात तक चले Operation Mojo में आरोपी हेड कॉन्टेबल को पकड़ा गया. आरोपी हेड कॉन्सटेबल ए.के मिश्रा को पकड़ने के लिए कोलकाता पुलिस और सीआईएसएफ ने जो तरकीब अपनाई उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. आरोपी मिश्रा को पकड़ने के लिए कोलकाता सेंट्रल जोन के डिप्टी पुलिस कमिश्नर और सीआईएसएफ डिप्टी कमांडेंट ने अपनी जान की बाजी तक लगा दी.
फोन पर की एके मिश्रा से बात
फायरिंग की घटना के बाद आरोपी मिश्रा म्यूजियम के अंदर चला गया था. ऑपरेशन के दौरान आरोपी कॉन्टेबल मिश्रा से संपर्क साधने की कोशिश की गई. उसके मोबाइल पर कई बार कॉल किया गया. तब कहीं जाकर मिश्रा ने अधिकारियों से बात की. जिसमें अधिकारियों ने पाया कि मिश्रा बहुत गुस्से में है. अधिकारियों ने उसे शांत होने की बात कही और बाहर आने को कहा. लेकिन मिश्रा ने कॉल कट कर दिया. जिसके बाद लाउड स्पीकर से अनाउंस कर फिर से मिश्रा को बात करने का बोला गया. मिश्रा ने दुबारा अधिकारियों से बात की.
कोलकाता पुलिस अधिकारियों ने मिश्रा के गुस्से को शांत करने के लिए उसके घर-परिवार के बारे में बात की. जिसमें मिश्रा ने कहा कि नौकरी में उसे कई महीनों से परेशान किया जा रहा है. अफसरों ने मिश्रा से कहा कि वह बाहर आ जाए उसे गोली नहीं मारी जाएगी. लेकिन मिश्रा ने बाहर आने और हथियार नीचे रखने से मना कर दिया.
मिश्रा के पास थी हथियार-घर की चाबी

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










