
KL Rahul Marriage: गंभीर, वरुण... केएल राहुल की शादी में पहुंच रहा कौन-कौन क्रिकेटर?
AajTak
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से शादी कर रहे हैं. सोमवार को यह शादी मुंबई में हो रही है, जहां कई क्रिकेटर्स भी पहुंचे हैं. केएल राहुल की शादी में कौन-कौन क्रिकेटर शामिल हुआ है, जानिए...
टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल आज (23 जनवरी) को अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं. मुंबई में बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी के घर पर यह शादी हो रही है. शादी को काफी सीक्रेट रखा गया है और इस दौरान कुछ ही गेस्ट को इनवाइट किया गया है.
केएल राहुल की शादी में कुछ क्रिकेटर्स भी पहुंच रहे हैं, जबकि टीम इंडिया के कई सितारे न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच होने की वजह से शादी में नहीं पहुंच पा रहे हैं. इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर, टीम के मालिक संजीव गोयनका को केएल राहुल द्वारा न्योता दिया गया है.
क्लिक करें: KL राहुल के अलावा इन क्रिकेटर्स ने की बॉलीवुड स्टार्स से शादी
केएल राहुल खुद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं. इनके अलावा टीम इंडिया के क्रिकेटर वरुण एरोन भी केएल राहुल की शादी में पहुंचे हैं. जबकि विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या जैसे प्लेयर्स न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज की वजह से केएल राहुल की शादी में नहीं जा पाए.
रिसेप्शन में शामिल होंगे 3 हजार गेस्ट!
हालांकि, शादी को जितना सीक्रेट रखा जा रहा है रिसेप्शन उतना ही ग्रैंड होने वाला है. माना जा रहा है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी द्वारा जो रिसेप्शन दिया जाएगा, उसमें 3 हजार से अधिक गेस्ट पहुंचने वाले हैं. इनमें बॉलीवुड के बड़े सितारों के अलावा टीम इंडिया के कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर्स शामिल होंगे. इनमें महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के क्रिकेटर्स और आईपीएल में केएल राहुल की टीम के सदस्य भी शामिल हो सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










