Kharmas 2025 Rashifal: खरमास में शुक्र-बुध का गोचर, 16 दिसंबर से इन 3 राशियों की बढ़ने वाली है मुश्किल
AajTak
Kharmas 2025 Rashifal: 16 दिसंबर 2025 से लेकर 14 जनवरी 2026 तक खरमास लगने वाला है. इस दौरान शुक्र और बुध के राशि परिवर्तन होंगे. 20 दिसंबर और 13 जनवरी को शुक्र का राशि परिवर्तन होगा. वहीं, बुध 29 दिसंबर को राशि बदलेंगे. खरमास में होने जा रहे ये गोचर 3 राशियों को मुश्किल में डाल सकते हैं.
Kharmas 2025 Rashifal: 16 दिसंबर को ग्रहों के राजा धनु राशि में गोचर करने वाले हैं. सूर्य के धनु राशि में जाते ही खरमास लग जाएगा. खरमास 16 दिसंबर 2025 से लेकर 14 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा. इस बीच ग्रहों के राजकुमार बुध और सुखों के प्रदाता शुक्र भी राशि परिवर्तन करेंगे. 20 दिसंबर को शुक्र धनु राशि में गोचर करेंगे. फिर 13 जनवरी को मकर राशि में चले जाएंगे. वहीं, बुध 29 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि खरमास में दो बड़े ग्रहों को गोचर तीन राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ा सकता है.
वृषभ राशिखरमास में बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन वृषभ जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं. कई लोग अपने महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता न मिलने से निराश हो सकते हैं. कुछ की सेहत भी प्रभावित हो सकती है. पुराने रोग पुन: उभर सकते हैं. परिवार के बीच बढ़ रहा मतभेद चिंता का कारण बनेगा. इस अवधि में न कोई नया सामान खरीदना उचित होगा और न ही किसी शुभ कार्य की शुरुआत करना शुभ होगा.
मकर राशि खरमास के दौरान शुक्र और बुध का गोचर मकर राशि वालों की मुश्किल भी बढ़ा सकता है. आप छोटी-छोटी बातों पर भावुक हो सकते हैं, जिसका लाभ कोई अन्य व्यक्ति उठा सकता है. आपके रोजगार और आय के साधनों पर पर भी इसका असर दिखाई दे सकता है. जमीन या संपत्ति से जुड़ा निवेश इस समय टाल देना ही बेहतर रहेगा. जिन लोगों की सेहत पहले से ठीक नहीं है, उन्हें विशेष ख्याल रखना होगा.
मीन राशि खरमास में बन रहा यह दुर्लभ संयोग मीन राशि वालों को भी परेशान करेगा. यदि आपने अपनी वाणी और भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रखा तो महत्वपूर्ण संबंध बिगड़ सकते हैं. पैसों का लेन-देन रिश्तों पर बुरा असर डालेगा. प्रतिद्वंद्वियों को आपके खिलाफ साजिश रचने का मौका मिलेगा और संभवत: वो आपको बड़ी चोट पहुंचा सकते हैं. बढ़ते खर्चे आपके बजट को ठीक नहीं होने देंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












