
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Timing: करवा चौथ पर कुछ देर ही रहेगा पूजा का मुहूर्त, जानें कितने बजे निकलेगा चांद
AajTak
Karwa Chauth 2025 chand kitne baje niklega: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाने वाला करवा चौथ का पावन व्रत इस बार 10 अक्टूबर को रखा जाएगा. इस बार करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा. वहीं, दिल्ली और एनसीआर में भी चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 13 मिनट ही रहेगा.
Karwa Chauth 2025 Moon Rising Timing: करवा चौथ का व्रत हर विवाहित महिला के लिए बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यताओं के मुताबिक, इस व्रत के बारे में भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को बताया था और भोलेनाथ यानी भगवान शिव ने माता पार्वती को बताया था. हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को बड़े उत्साह के साथ करवा चौथ मनाया जाता है.
इस दिन सुहागिन महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान गणेश, माता पार्वती तथा चंद्रदेव की पूजा करती हैं. फिर, रात के समय चांद को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं अपने पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं. माना जाता है कि इस दिन किए गए व्रत और पूजा से दांपत्य जीवन में प्रेम और सौहार्द बना रहता है तथा पति की आयु लंबी होती है. करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार को है.
करवा चौथ 2025 शुभ मुहूर्त (karwa Chauth 2025 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस बार चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर की रात 10 बजकर 54 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 10 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 38 मिनट पर होगा.
करवा चौथ पर पूजन मुहूर्त (Karwa Chauth 2025 Pujan Muhurat)
वहीं, इस बार करवा चौथ के लिए 4 पूजन मुहूर्त मिलेंगे- पहला मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से लेकर रात बजकर 13 मिनट तक रहेगा और फिर, दूसरा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. इसके बाद तीसरा मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 22 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. फिर, संध्या पूजन का मुहूर्त शाम 5 बजकर 57 मिनट से लेकर 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











