
Kanpur Violence: ज्यूडिशियल कस्टडी में 4 आरोपी, जानिए अब तक क्या हुआ
AajTak
कानपुर हिंसा मामले में मुख्य साजिशकर्ता हयात सहित चार आरोपी ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं. पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी देगी.
कानपुर हिंसा मामले में मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी सहित चार आरोपी ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजे गए हैं. मजिस्ट्रेट ने हयात जफर हाशमी, जावेद अहमद खान, मोहम्मद राहिल और मो सूफियान को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है. कल कानपुर पुलिस सभी आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी देगी.
कौन है मुख्य साजिशकर्ता जफर हयात हाशमी कानपुर हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है. उस पर अब तक 11 मुकदमे दर्ज हैं. 2015 से 2021 के बीच हाशमी पर 9 मुकदमे दर्ज हुए थे. कानपुर हिंसा मामले में हयात हाशमी पर पुलिस ने 2 और मुकदमे दर्ज किए हैं. पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने कहा कि हयात से 6 मोबाइल बरामद किए गए हैं. पुलिस इसके जरिए ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हयात फेसबुक पर किन लोगों से जुड़ा रहा. इसने किन लोगों से चैट किया. इंस्टाग्राम से ये किसके टच में आया. साथ ही व्हाट्सएप पर इसने किन लोगों से बात की. पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. हयात के ठिकाने से PFI से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं.
अन्य जिलों की पुलिस फोर्स बुलाई गई कानपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य जनपद की पुलिस फोर्स भी बुलाई गई है. कानपुर के साथ-साथ कानपुर आउटर, इटावा और औरैया जिले की पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है. 12 कंपनी पीएसी और 3 कंपनी CAPF पहले से ही तैनात किया गया था.
कानपुर में शुक्रवार को नमाज के बाद हुई हिंसा और बिगड़े माहौल के लिए जहां एक तरफ पुलिस प्रशासन सड़कों और गलियों पर गश्त कर रहा है उपद्रवियों और साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ कानपुर के अमन चैन को लेकर मुस्लिम धर्मगुरु दुआ मांग रहे हैं लोगों से शांति की अपील कर रहे हैं.
शांति की अपील ऑल इंडिया सुन्नी काउंसिल हाजी मोहम्मद सलीस और शहर काजी मौलाना मुस्ताक अहमद ने दादा मियां की दरगाह पर दुआ मांगते हुए लोगों से शांति की अपील की. आजतक से बातचीत करते हुए उन्होंने साफ कहा की कानपुर में उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, लेकिन कार्रवाई की आड़ में बेगुनाहों को भी जेल में ना डाला जाए. पुलिस प्रशासन निष्पक्षता से अपना काम करे और किसी भी उपद्रवी को न छोड़े.
PFI से कनेक्शन उपद्रव के मुख्य साजिशकर्ता हयात हाशमी के PFI से कनेक्शन पर सुन्नी काउंसिल के मौलाना मोहम्मद सलीस ने कहा कि जिस संगठन से भी कनेक्शन हो उस संगठन पर भी कार्रवाई हो. जिस संगठन ने भी कानपुर में उपद्रव फैलाने की साजिश रची हो वह फिर चाहे पीएफआई हो या कोई हिंदू संगठन सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने लोगों से भी अपील की कि शांति व्यवस्था बनाए रखें. जो नौजवान माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हों उनको इलाके व मोहल्ले के लोग रोकें.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









