
Jio, Airtel, Vi बनाम Elon Musk, भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में क्यों शुरू हुई नई 'जंग'
AajTak
भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में एक नई जंग होती दिख रही है. ये जंग सैटेलाइट कम्युनिकेशन स्पेक्ट्रम को लेकर है, जिसमें बड़ी भारतीय टेलीकॉम कंपनियां एक तरफ हैं. जियो और एयरटेल की मांग है कि सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए भी टेलीकॉम स्पेक्ट्रम वाले ही नियम का पालन किया जाना चाहिए. वहीं मस्क इस बात से अलग विचार रखते हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk भारतीय अरबपतियों से सीधी जंग में उतर गए हैं. ये जंग टेलीकॉम सेक्टर में होती दिख रही है. दरअसल, परंपरागत टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स यानी जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की जंग एलॉन मस्क की कंपनी Starlink से हो रही है.
ये जंग स्पेक्ट्रम एलॉकेशन को लेकर है. जियो और एयरटेल सैटेलाइट स्पेक्ट्रम की नीलामी चाहते हैं, जबकि मस्क की मांग कुछ और है. रिलायंस जियो इस मुद्दे पर सबसे ज्यादा मुखर है. कंपनी कई मौकों पर सैटेलाइट स्पेक्ट्रम को लेकर बोल चुकी है.
हाल में कंपनी ने इस पूरे मामले में TRAI को चिट्ठी भी लिखी थी. जियो का मानना है कि इस तरह के स्पेक्ट्रम को नीलामी के जरिए दिया जाना चाहिए, जिससे लेगेसी ऑपरेटर्स को बराबर का मौका मिलेगा. यहां लेगेसी ऑपरेटर्स से मतलब जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया से है, जिन्होंने टेलीकॉम स्पेक्ट्रम खरीदे हैं और उसके लिए टेलीकॉम टावर का इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया है.
वहीं दूसरी तरफ मस्क की कंपनी Starlink की मांग एडमिनिस्ट्रेटिव एलॉटमेंट की है. स्टारलिंक का कहना है कि इसमें ग्लोबल ट्रेंड को फॉलो किया जाना चाहिए. ऐसा लग रहा है कि इस पूरे मामले में टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया का झुकाव भी ग्लोबल ट्रेंड की ओर ही है.
यह भी पढ़ें: Jio और Airtel को चुनौती देगी Starlink? भारत में लाइसेंस के लिए फिर किया अप्लाई
उन्होंने पहले भी कहा है कि इस तरह की एयरवेव्स को एडमिनिस्ट्रेटिव एलॉकेशन के जरिए दिया जाना चाहिए ना कि नीलामी के. सिंधिया ने कहा था कि Telecom Act 2023 जो दिसंबर में पास हो चुका है, उसके शेड्यूल 1 में इस मामले को रखा गया है. इसका मतलब है कि सैटकॉम स्पेक्ट्रम को एडमिनिस्ट्रेटिव तरीके से जारी किया जाना चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










