
J-K delimitaion: परिसीमन ड्राफ्ट पर गरमाई जम्मू-कश्मीर की सियासत, आज गुपकार की अहम बैठक
AajTak
बैठक में परिसीमन ड्राफ्ट को लेकर चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति पर मंथन होगा. वैसे इस बैठक से पहले ही एनसी, पीडीपी और दूसरी स्थानीय पार्टियों ने साफ कर दिया है कि उन्हें मौजूदा परिसीमन ड्राफ्ट किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है.
जम्मू-कश्मीर में परिसीमन (Jammu Kashmir delimitation) को लेकर लंबे समय से काम चल रहा है. अब जो परिसीमन का ड्राफ्ट सामने आया है, उसके मुताबिक जम्मू को 6 अतिरिक्त सीटें दी जाएंगी तो वहीं कश्मीर में भी एक सीट की बढ़ोतरी हो जाएगी. इसके अलावा 9 सीटें ST और 7 सीटें SC के लिए आरक्षित रखी जाएंगी. लेकिन इस ड्राफ्ट रिपोर्ट के सामने आते ही बवाल खड़ा हो गया है. घाटी की तमाम बड़ी पार्टियां इसे बीजेपी का एजेंडा बता रही हैं. इसी कड़ी में आज सुबह 11.30 बजे एनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के घर पर गुपकार की अहम बैठक बुलाई गई है. The draft recommendation of the J&K delimitation commission is unacceptable. The distribution of newly created assembly constituencies with 6 going to Jammu & only 1 to Kashmir is not justified by the data of the 2011 census. The recommendations of the delimitation commission are totally unacceptable. They reek of bias. What a shock for those who believe in democracy.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










