
Israel-Palestine conflict: जंग के हालात में फंसे 27 भारतीय, मेघालय CM ने विदेश मंत्रालय से मांगी मदद
AajTak
इजरायल में हमास के हमले के बाद भारतीय सरकार एक्शन में आ गई है. इजरायल में मौजूद भारतीयों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की गई है. भारतीय दूतावास ने शनिवार को इजरायल में सभी भारतीय नागरिकों को "सतर्क रहने" और "सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने" के लिए कहा.
इजरायल और फिलिस्तीनी आंतकी संगठन हमास के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं. दोनों ओर से बम बरसाए जा रहे हैं और रॉकेट से हमले जारी हैं. इस बीच मेघालय के 27 ईसाई यरुशलम में फंस गए हैं. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध जैसे हालात में फंसे राज्य के 27 लोगों को बचाने के लिए शनिवार को विदेश मंत्रालय से मदद मांगी.
संगमा ने कहा कि वह इन लोगों को राज्य में वापस लाने के लिए मंत्रालय के संपर्क में हैं. उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, 'पवित्र तीर्थयात्रा के लिए यरुशलम गए मेघालय के 27 नागरिक इजरायल और फिलिस्तीन के बीच मौजूदा तनाव के कारण बेथलहम में फंस गए हैं.'
मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूं.' यरुशलम यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम धर्म तीनों की ही पवित्र नगरी है. मेघालय के ईसाई धार्मिक यात्रा पर वहां जाते हैं.
सरकार ने जारी की एडवाइजरी इजरायल में हमास के हमले के बाद भारतीय सरकार एक्शन में आ गई है. इजरायल में मौजूद भारतीयों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की गई है. भारतीय दूतावास ने शनिवार को इजरायल में सभी भारतीय नागरिकों को "सतर्क रहने" और "सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने" के लिए कहा. इसके अलावा गैर-जरूरी आवाजाही से बचने और सुरक्षा आश्रयों के करीब रहने की सलाह दी है.
हेल्पलाइन नंबर जारी भारतीय दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि इजरायल में वर्तमान स्थिति को देखते हुए, इजरायल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया जाता है. कृपया सावधानी बरतें, अनावश्यक आवाजाही से बचें और सुरक्षा आश्रयों के करीब रहें. अधिक जानकारी के लिए, कृपया इजरायली होम फ्रंट कमांड वेबसाइट www.oref.org.il/en या उनकी तैयारी विवरणिका देखें. विवरणिका देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
एडवाजरी में आगे कहा गया कि आपातकालीन स्थिति में, हमसे +97235226748 पर संपर्क करें या consl.telaviv@mea.gov.in पर एक संदेश छोड़ सकते हैं. किसी भी मार्गदर्शन के लिए दूतावास कर्मी आपके साथ सदैव रहेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






