
Israel Hamas War: हमास को तगड़ा झटका... इजरायली एयरफोर्स ने तबाह किया एडवांस डिटेक्शन सिस्टम
AajTak
Hamas ने गाजा पट्टी में विमानों पर नजर रखने के लिए एडवांस डिटेक्शन सिस्टम लगा रखा था. लेकिन इजरायल के फाइटर जेट्स ने इस सिस्टम को बम से उड़ा दिया. बरसों से लगातार हमास गाजा में हाई-क्वालिटी कैमरा तैनात कर रहा है. ये कैमरे सोलर पैनल्स के नीचे छिपे होते थे. इनसे हमास इजरायल के विमानों पर नजर रखता था.
हमास (Hamas) आतंकियों को तगड़ा झटका लगा है. गाजा पट्टी (Gaza Strip) में इजरायली फाइटर जेट्स और विमानों पर नजर रखने के लिए आतंकी संगठन ने एडवांस डिटेक्शन सिस्टम लगा रखा था. यानी ऐसी तकनीक जिसके सहारे वह गाजा पर आने-जाने वाले किसी भी तरह के एयरक्राफ्ट पर नजर रख सके.
हमास ने इस काम के लिए गाजा पट्टी की कई इमारतों की छतों पर हाई-क्वालिटी कैमरे लगवाए थे. इन कैमरों को सोलर पैनल्स के नीचे छिपाकर लगाया जाता था, ताकि वह दिखाई न पड़े. न ही उन्हे ड्रोन, विमान या सैटेलाइट से खोजा जा सके. लेकिन इजरायली हवाई हमलों की वजह से हमास का यह ट्रैकिंग नेटवर्क बुरी तरह खत्म हो चुका है.
इजरायली एयरफोर्स ने कहा है कि उसके फाइटर जेट्स ने 10 और 11 अक्टूबर की रात सिर्फ यही काम किया है. उन्होंने हमास के ट्रैकिंग नेटवर्क की खोज करके, हर उस इमारत को खत्म कर दिया. जो इजरायल के विमानों पर नजर रखने का काम कर रहे थे. अब हमास आसमान की तरफ नजर नहीं रख पाएगा. ट्रैकिंग सिस्टम खत्म हो चुका है.
हमलावर ड्रोन और फाइटर जेट्स से 80 जगहों पर हमला
कई जगहों पर इजरायल का यह काम उनके रिमोटली पायलेटेड एरियल व्हीकल यानी हमलावर ड्रोन कर रहे हैं. ये ड्रोन्स रात में घुसपैठ करने वाले आतंकियों को खोज-खोजकर मार रहे हैं. गाजा पट्टी के बीट हनौन में कल रात इजरायली फाइटर जेट्स ने 80 जगहों पर हमला किया. इनमें दो बैंक की शाखाएं भी हैं.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







