
Israel Hamas War: सीजफायर का 5वां दिन, 30 कैदियों के बदले 12 बंधक हुए रिहा
AajTak
हमास के लड़ाकों ने सात अक्टूबर को इजरायल पर हमले के दौरान लगभग 240 लोगों को बंधक बना लिया था. इस हमले में 1200 लोगों की मौत हो गई थी. इसके जवाब में इजरायल ने गाजा पर हमला किया, जिसमें 15000 से अधिक लोग मारे गए.
इजरायल और हमास के बीच जारी छह दिनों के सीजफायर का मंगलवार को पांचवा दिन था. इस दौरान हमास ने 12 और बंधकों को रिहा किया जबकि इजरायल ने फिलिस्तीन के 30 कैदियों को रिहा किया.
इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस (आईसीआरसी) का कहना है कि गाजा से 12 बंधकों को रिहा किया गया है. इनमें इजरायल के 10 जबकि दो विदेशी नागरिक हैं.
अल जजीरा के लाइव वीडियो में देखा जा सकता है कि इजरायल के ऑफर जेल से फिलिस्तीनी नागरिकों को लेकर एक बस रवाना हुई. इजरायल का कहना है कि उन्होंने 30 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है.
बता दें कि हमास के लड़ाकों ने सात अक्टूबर को इजरायल पर हमले के दौरान लगभग 240 लोगों को बंधक बना लिया था. इस हमले में 1200 लोगों की मौत हो गई थी. इसके जवाब में इजरायल ने गाजा पर हमला किया, जिसमें 15000 से अधिक लोग मारे गए.
कतर की मध्यस्थता से इजरायल और हमास के बीच हुए सीजफायर की अवधि दो दिन और बढ़ा दी गई थी. दोनों पक्षों के बीच चार दिनों के सीजफायर की अवधि सोमवार रात को खत्म हो रही थी लेकिन अब इसे दो दिन और बढ़ा दिया गया था.
सीजफायर के तहत अब तक हमास दर्जनों बंधकों को रिहा कर चुका है. बता दें कि दोनों पक्षों के बीच बीते शुक्रवार से चार दिन का संघर्षविराम शुरू हुआ था. इस सीजफायर के तहत हमास ने पहली खेप में 25 बंधकों को रिहा किया था. जिनमें इजरायल के 13 और थाईलैंड के 12 नागरिक शामिल थे.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











