
Ishan Kishan in Team India: ईशान किशन का भारतीय टीम से पत्ता साफ? अब वर्ल्ड कप खेलना भी मुश्किल
AajTak
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन करीब 2 महीनों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. बीसीसीआई और झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) को अब तक ईशान के अगले प्लान के बारे में पता नहीं है. ईशान ने JCA को भी सूचित नहीं किया है कि वो घरेलू क्रिकेट खेलेंगे या नहीं. ऐसे में अगले टी20 वर्ल्ड कप से ईशान की छुट्टी हो सकती है...
Ishan Kishan in Team India: स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस समय भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. ईशान ने नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी. इसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे से खुद ही नाम वापस ले लिया था. तभी से ईशान टीम से बाहर चल रहे हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी उनका नाम नहीं है. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने ईशान को लेकर अपडेट दिया था.
ईशान ने खुद बीसीसीआई से मांगा था ब्रेक
द्रविड़ ने कहा था कि ईशान ने खुद ही टीम से नाम वापस लेते हुए ब्रेक लेने की रिक्वेस्ट की थी. कोच ने बताया था कि ईशान घरेलू क्रिकेट में अपना प्रदर्शन सुधारकर वापसी करना चाहते हैं. हालांकि द्रविड़ के इस बयान को देखें तो ईशान घरेलू क्रिकेट में भी नजर नहीं आ रहे हैं.
इस समय रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसमें झारखंड के लिए खेलने वाले ईशान टीम में नजर नहीं आ रहे हैं. बीसीसीआई और झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) को अब तक ईशान के अगले प्लान के बारे में पता नहीं है. ईशान ने JCA को भी सूचित नहीं किया है कि वो घरेलू क्रिकेट खेलेंगे या नहीं.
वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं ईशान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










