
IRCTC ने क्लर्क के पदों के लिए जारी किए ऑफर लेटर? रेलवे ने दिया ये जवाब
AajTak
सोशल मीडिया पर कथित रूप से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें 'कमर्शियल क्लर्क' के पद पर नियुक्ति का दावा किया जा रहा है.
भारतीय रेलवे में नौकरी (Railway Jobs) के नाम पर धोखाधड़ी को लेकर रेल मंत्रालय ने अलर्ट किया है. रेलवे में सरकारी नौकरी पाने के चक्कर में लोग ठगी का शिकार हो सकते हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर कथित रूप से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें 'कमर्शियल क्लर्क' के पद पर नियुक्ति का दावा किया जा रहा है. An appointment letter allegedly issued in the name of Indian Railway Catering & Tourism Corporation Ltd. is claiming that applicant is being appointed for the post of 'Commercial Clerk'#PIBFactCheck: This letter is #Fake. @IRCTCofficial has not issued this appointment letter pic.twitter.com/kRM5HnuEcj केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एजेंसी प्रेस इंफॉरमेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट की पड़ताल करते हुए अपॉइंटमेंट लेटर (Appointment Letter) की इस खबर को फर्जी बताया है.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









