
Dense Fog Alert: कल दिल्ली-NCR दिखेगा या नहीं? मौसम विभाग ने दिया ये अलर्ट
AajTak
दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे का असर लगातार जारी है. ठंड और कोहरे ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है. दिल्ली-NCR में एयर क्वालिटी भी कई इलाकों में सुबह से ही गंभीर स्तर पर बनी हुई है. मौसम विभाग ने कल भी दिल्ली में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय आज घना कोहरा छाया रहा. कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई. 18 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में रात को भी धुंध छाई रहेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 19 जनवरी 2026 को भी दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छा सकता है.
IMD ने जानकारी दी है कि 19 जनवरी को दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. सुबह के समय कई जगहों पर हल्का और कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहेगा. इससे सुबह के समय विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 24°C से 26°C और न्यूनतम तापमान 7°C से 9°C के बीच रह सकता है.\
यह भी पढ़ें: बर्फबारी न हुई तो करेंगे तपस्या, उत्तराखंड के इस गांव ने लिया प्रण... 7 दिन में मांगी बारिश
पिछले 24 घंटों में दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में घने कोहरे का असर देखा गया है. पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और बिहार में घना कोहरा छाया रहा. कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे ने यातायात पर असर डाला है.
दिल्ली में ठंड और कोहरे के साथ-साथ जहरीली हवा का भी असर जारी है. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के करीब दर्ज किया गया है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार आनंद विहार में AQI 474, अशोक विहार में AQI 477 और चांदनी चौक में 467 दर्ज किया गया है. राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हवा रविवार सुबह से ही जहरीली बनी हुई है.
पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान में लगभग 1-2°C और अधिकतम तापमान में करीब 1-3°C की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, न्यूनतम तापमान कुछ जगहों पर सामान्य से कम भी रहा है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 1 से 4°C दर्ज किया गया है. जम्मू-कश्मीर, उत्तर-पश्चिम पंजाब और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर तापमान 5 से 9°C के बीच रहा है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश को एकजुट होना चाहिए.

दिल्ली के रेस्टोरेंट व्यवसाय को एलपीजी संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध ज़ेन रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में कमी आई है. इससे रेस्तरां उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

फरीदाबाद की पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच साहसिक मिशन को अंजाम देते हुए यूएई से 169 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस ऑल-वुमन क्रू ने रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया. दीपिका ने बताया कि अचानक मिले आदेश के बाद उन्होंने टीम के साथ यह चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी.

मध्य पूर्व युद्ध के बीच ईरान ने इजरायल के डिमोना परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा हमला परमाणु बम जैसा विस्फोट नहीं करेगा, लेकिन रेडियोएक्टिव मटेरियल के फैलने से इजरायल समेत पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही और लंबे समय तक रहने वाला परमाणु संकट पैदा हो सकता है.








