
'हर साल 10 लाख मौतें, फिर भी इनकार क्यों', वायु प्रदूषण पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला
AajTak
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर वायु प्रदूषण को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए वर्ल्ड बैंक की ताजा रिपोर्ट का हवाला दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, हर साल करीब 10 लाख लोग वायु प्रदूषण से समय से पहले मरते हैं. सात ही आर्थिक संकट भी हो रहा है.
वायु प्रदूषण को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर फिर से कड़ा हमला बोला है. पार्टी ने वर्ल्ड बैंक की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि इंडो-गंगेटिक प्लेन्स और हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में वायु प्रदूषण गंभीर स्वास्थ्य और विकास संकट बन चुका है, लेकिन केंद्र सरकार इस समस्या को गंभीरता से लेने में विफल है.
कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ‘अ ब्रीथ ऑफ चेंज’ पूरी तरह तथ्य आधारित है और समय की जरूरत को साफ करती है.
रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र में हर साल लगभग 10 लाख लोगों की आयु से पहले मौत वायु प्रदूषण के कारण होती है. इसके साथ ही, प्रदूषण के कारण क्षेत्रीय GDP में लगभग 10 प्रतिशत की आर्थिक हानि भी हो रही है.
रमेश ने कहा कि यह रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि अब जल्द से जल्द कदम उठाने की आवश्यकता है. उन्होंने कोयला आधारित बिजली संयंत्रों के इमिशन स्टैंडर्डस को सख्ती से लागू करने, पुराने प्लांट्स को धीरे-धीरे बंद करने, और राज्यों के बीच साझा एयरशेड आधारित गवर्नेंस अपनाने की बात कही.
यह भी पढ़ें: प्रदूषण भी घटाएगी और कमाई भी करेगी दिल्ली सरकार, ‘कार्बन क्रेडिट’ नीति को कैबिनेट की मंजूरी
साथ ही, कांग्रेस लंबे समय से एयर पॉल्यूशन कंट्रोल एंड प्रिवेंशन एक्ट 1981 और नेशनल एम्बिएंट एयर क्वालिटी स्टैंडर्ड्स 2009 की समीक्षा करने की मांग कर रही है ताकि पीएम 2.5 जैसे खतरनाक प्रदूषकों पर ख़ास तौर पर फोकस किया जा सके.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश को एकजुट होना चाहिए.

दिल्ली के रेस्टोरेंट व्यवसाय को एलपीजी संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध ज़ेन रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में कमी आई है. इससे रेस्तरां उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

फरीदाबाद की पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच साहसिक मिशन को अंजाम देते हुए यूएई से 169 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस ऑल-वुमन क्रू ने रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया. दीपिका ने बताया कि अचानक मिले आदेश के बाद उन्होंने टीम के साथ यह चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी.

मध्य पूर्व युद्ध के बीच ईरान ने इजरायल के डिमोना परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा हमला परमाणु बम जैसा विस्फोट नहीं करेगा, लेकिन रेडियोएक्टिव मटेरियल के फैलने से इजरायल समेत पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही और लंबे समय तक रहने वाला परमाणु संकट पैदा हो सकता है.








