
IPL 2025 Retentions: दिवाली पर होगा IPL धमाका... पता चल जाएगा रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और धोनी का क्या होगा
AajTak
IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट सौंपनी होगी. इसकी आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है. रिटेन खिलाड़ियों की आधिकारिक लिस्ट सामने आने से पहले ही कयास लगाने शुरू हो गए हैं. बताया जा रहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) भी अपने कप्तान केएल राहुल को बाहर कर सकती है. उनको लेकर सस्पेंस बना हुआ है.
IPL 2025 Retention Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होना है. यह नीलामी इसी साल नवंबर के आखिर या दिसंबर के शुरुआत में हो सकती है. मगर उससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन और रिलीज किए गए प्लेयर्स की लिस्ट बनाकर सौंपनी होगी. इसकी आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है. इसी दिन दीपावली का त्योहार भी है.
बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में रिटेंशन को लेकर नए नियम जारी किए हैं. इसके मुताबिक, एक फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ी ही रिटेन कर सकती है. यदि कोई टीम 6 से कम खिलाड़ियों को रिटने करती है, तो उस स्थिति में फ्रेंचाइजी को ऑक्शन के दौरान राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा.
रिटेन खिलाड़ियों की आधिकारिक लिस्ट सामने आने से पहले ही कयास लगाने शुरू हो गए हैं. कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को छोड़ सकते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर भी अटकलें तेज हैं. आइए जानते हैं सभी 10 फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं...
मुंबई टीम इन 4 खिलाड़ियों को करेगी रिटेन
5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) फ्रेंचाइजी अपने कप्तान हार्दिक पंड्या, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को रिटेन कर सकती है. इसकी संभावना काफी ज्यादा है. इनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और तिलक वर्मा के लिए राइट टू मैच इस्तेमाल कर सकती है.
चेन्नई टीम में धोनी के खेलने पर सस्पेंस

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










