
IPL 2024: शुभमन गिल को दोहरा झटका, गुजरात टाइटन्स की हार के बाद लगा लाखों का फटका!
AajTak
गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए बुधवार को 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
Shubman Gill fined Rs 12 lakh for slow over rate: गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान शुभमन गिल के लिए आईपीएल के 17वें सीजन का अपना दूसरा मैच अच्छा नहीं रहा. एक तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ गुजरात को हार का सामना करना पड़ा और फिर टीम की धीमी ओवर गति के लिए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
आईपीएल के एक बयान में कहा गया, ‘आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.’
Jubilant Chepauk 🏟️ witnessed @ChennaiIPL's consecutive win as they beat @gujarat_titans by a resounding 63 runs 💪 Recap of the #CSKvGT clash 🎥 👇 #TATAIPL pic.twitter.com/reeLzs1IEh
गिल की अगुवाई वाली टीम को टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में पहली हार का सामना करना पड़ा, जब मंगलवार को गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे 63 रनों से हरा दिया.
पहली बार किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर रहे गिल की अगुआई में टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच 6 रनों से जीता था.
गिल ने मैच के बाद कहा, ‘उन्होंने (सीएसके) बल्लेबाजी में हमें पछाड़ दिया और फिर जब वे गेंदबाजी कर रहे थे तो उनका काम बहुत बढ़िया रहा.’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










