
IPL 2022 RR Vs SRH: आउट या नॉटआउट? संजू सैमसन से छूटी केन विलियमसन की कैच तो पड्डिकल ने ऐसे दिखाया कमाल
AajTak
केन विलियमसन के बल्ले से किनारा लेकर बॉल संजू सैमसन के हाथ में पहुंची लेकिन उनसे बॉल छूटी. स्लिप में खड़े देवदत्त पड्डिकल ने कमाल दिखाते हुए बॉल को लपका जिसके बाद थर्ड अंपायर ने अपना फैसला सुनाया.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मुकाबला खेला गया. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी, तब केन विलियमसन की कैच को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हुआ. क्योंकि बॉल मैदान पर लगी थी या नहीं, इसको लेकर थर्ड अंपायर को काफी माथापच्ची करनी पड़ी. दरअसल, प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरे ओवर की चौथी बॉल जब डाली तब केन विलियमसन के बल्ले से किनारा लेकर बॉल सीधा संजू सैमसन के हाथ में गई. संजू से कैच छूट गई, लेकिन स्लिप में खड़े देवदत्त पड्डिकल ने उसे तुरंत लपक लिया. हालांकि, यहां पर भी कन्फ्यूजन पैदा हुआ.
1st wicket down , good catch by devdutt paddikal #SRHvsRR pic.twitter.com/odr0GX1Kmo
क्योंकि देवदत्त पड्डिकल ने कैच पकड़ी तो ऐसा लग रहा था कि बॉल ग्राउंड पर लगी है. ऐसे में ग्राउंड अंपायर ने इसे थर्ड अंपायर के पास भेजा लेकिन सॉफ्ट सिग्नल आउट का ही दिया. थर्ड अंपायर ने बार-बार रिप्ले देखा और बाद में आउट ही करार दिया.
सोशल मीडिया पर भी छिड़ी थी बहस
दरअसल, पहले फ्रेम में ऐसा लग रहा था कि बॉल ग्राउंड को टच कर गई है लेकिन बार-बार देखने पर ऐसा नहीं हुआ. यही वजह रही कि सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसपर कमेंट किया और आउट या नॉटआउट को लेकर अलग ही बहस शुरू हो गई.
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ाती हुई दिखी. दूसरे ओवर में ही कप्तान केन विलियमसन का विकेट गिरा, फिर चौथे ओवर में राहुल त्रिपाठी भी आउट हो गए. निकोलस पूरन, अभिषेक वर्मा भी नौ ओवर के भीतर ही अपना विकेट देकर चलते बने.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








