
IPL 2022: 'Group-A है ग्रुप ऑफ डेथ', पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा बोले- आर-पार की होगी जंग
AajTak
आईपीएल 2022 में कुल 70 लीग मुकाबले खेले जाएंगे. लीग की दो सफलतम टीमों मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को अलग-अलग समूहों में रखा गया है लेकिन उन्हें आपस में दो मैच खेलने को मिलेंगे.
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि आईपीएल 2022 की नई प्रणाली ने ग्रुप-बी की तुलना में ग्रुप-ए में मौजूद टीमों के लिए रास्ता मुश्किल बना दिया है. बीसीसीआई ने 25 फरवरी को आगामी संस्करण के लिए एक अलग प्रकार के कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें दस टीमें शामिल हो रही हैं.
सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है. प्रत्येक टीम को अपने ग्रुप की टीमों एवं दूसरे ग्रुप की एक टीम के खिलाफ दो बार, जबकि बाकी चार टीमों से उन्हें सिर्फ एक बार खेलने का मौका मिलेगा. फ्रेंचाइजी को उनके चैम्पियनशिप खिताब और उनके द्वारा किए गए फाइनल की संख्या के आधार पर समूहों में बांटा गया है.
आकाश चोपड़ा ने कहा कि ग्रुप-ए दोनों में से मुश्किल लग रहा है क्योंकि मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रॉयल्स को एक-दूसरे के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि सीएसके को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ अब दो गेम खेलने को मिलेंगे, जिसके चलते वह सबसे खुश टीम होगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










