
IPL 2022: पोस्टर पर वर्ल्ड कप के लिए टीम चुनकर ले गया फैन, ट्विटर पर लोगों ने लिए मजे
AajTak
IPL 2022 में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया. मैच में एक फैन कार्ड पर वर्ल्ड कप की अपनी भारतीय टीम लिखकर दिखा रहा था. इसका फोटो वायरल हो गया...
क्रिकेट फैन्स को इस साल टी20 फॉर्मेट में ट्रिपल डोज मिलने वाला है. पहला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 खेला जा रहा है. इसके बाद साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है. इसके बीच एशिया कप भी खेला जाएगा, जिसमें भारत-पाकिस्तान टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी.
टी20 वर्ल्ड कप पिछले साल भी हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. अब इस साल भारतीय टीम खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. फैन्स वर्ल्ड कप को लेकर कितने आतुर हैं, इस बात का अंदाजा इसी से लगाइए कि आईपीएल मैच के दौरान भी फैन्स कार्ड पर वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम चुनकर दिखा रहे हैं.
ऐसा ही कुछ बुधवार को भी हुआ, जब दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने आईं. इस मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम ने 8 विकेट से बाजी मारी. इसी मैच में एक फैन देखा गया, जो कार्ड पर वर्ल्ड कप की अपनी भारतीय टीम लिखकर दिखा रहा था. इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ट्विटर पर लोगों ने मजे लेना शुरू कर दिया.
दर्शक ने वर्ल्ड कप की टीम में इन प्लेयर्स को जगह दी
इस फैन ने अपनी टीम में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया. साथ ही टीम में विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, राहुल तेवतिया, ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा को रखा. इस पर फैन्स ने कुछ बदलाव करने के भी सुझाव दिए.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










