
IPL खत्म अब क्या है भारतीय टीम का शेड्यूल? वर्ल्ड कप के लिए मिलेगा एक महीने का आराम
AajTak
करीब 2 महीने तक चले इस IPL सीजन में लगातार खेलने से भारतीय खिलाड़ी काफी थके हुए नजर आए. मगर IPL के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों को आराम नहीं मिला है. उन्हें एक हफ्ते बाद ही टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है. WTC फाइनल 7 से 11 जून तक लंदन में होगा. इसमें भारतीय टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम का परफॉर्मेंस दमदार रहा है. फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटन्स (GT) को हराकर 5वीं बार खिताब जीत लिया है. आईपीएल तो खत्म हो गया है, मगर थके हुए भारतीय खिलाड़ियों की अब नेशनल ड्यूटी शुरू हो गई है.
करीब 2 महीने तक चले इस IPL सीजन में लगातार खेलने से भारतीय खिलाड़ी काफी थके हुए नजर आए. मगर IPL के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों को आराम नहीं मिला है. उन्हें एक हफ्ते बाद ही टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है. WTC फाइनल 7 से 11 जून तक लंदन में होगा. इसमें भारतीय टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा.
भारतीय टीम को मिल सकता है 1 महीने का आराम
इसी बीच एक अच्छी खबर यह भी आई है कि टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के बाद भारतीय टीम को करीब एक महीने का आराम मिल सकता है. दरअसल, क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम को 20 से 30 जून के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे की घरेलू सीरीज खेलना है, जो अब रद्द हो सकती है.
क्या धोनी ने खेल लिया है अपना आखिरी IPL मैच... गोल्डन डक के साथ लेंगे संन्यास?
इसके बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है, जहां 12 जुलाई से 31 अगस्त तक दो टेस्ट, 3 वनडे, 5 टी20 की सीरीज खेलना है. ऐसे में यदि अफगानिस्तान सीरीज रद्द होती है, तो फिर WTC फाइनल और वेस्टइंडीज सीरीज के बीच भारतीय खिलाड़ियों को एक महीने का आराम मिल सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










