
IPC Section 119: लोक सेवक का किसी अपराध करने की साजिश को छिपाना बताती है ये धारा
AajTak
वह अफसर जो खुद अपराध को किए जाने की साजिश को छिपा रहा होता है. आईपीसी की धारा 119 (Section 119) ऐसे ही लोक सेवक के बारे में प्रावधान किया गया है. चलिए जानते हैं कि आईपीसी की धारा 119 इस बारे में क्या कहती है?
Indian Penal Code: भारतीय दंड संहिता (IPC) में ऐसे लोक सेवक के बारे में भी प्रावधान किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी अपराध को रोकना है लेकिन वह खुद उस अपराध को किए जाने की साजिश को छिपा रहा होता है. आईपीसी की धारा 119 (Section 119) ऐसे ही लोक सेवक के बारे में प्रावधान किया गया है. चलिए जानते हैं कि आईपीसी की धारा 119 इस बारे में क्या कहती है?
आईपीसी की धारा 119 (Indian Penal Code Section 119) भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 119 (Section 119) में ऐसे अधिकारी (Officer) के बारे में बताया गया है, जिसकी जिम्मेदारी अपराध (Offence) को रोकना है लेकिन वह खुद अपराध करने की साजिश (Conspiracy) को छुपाता है. आईपीसी की धारा 119 के अनुसार, किसी ऐसे अपराध के किए जाने की परिकल्पना (hypothesis) का लोक सेवक (Public Servant) द्वारा छिपाया जाना, जिसका निवारण (Redressal) करना उसका कर्तव्य (Duty) है और वह उस अपराध को सुकर बनाने के आशय (intent to facilitate) से या सम्भाव्यतः तद्वारा सुकर (Easy) बनाएगा.
यह जानते हुए भी कि ऐसे अपराध के किए जाने की परिकल्पना के अस्तित्व को किसी कार्य या अवैध लोप (illegal omission) द्वारा या इमक्रिप्शन या उपकरण (Encryption or tools) छिपाने की किसी अन्य सूचना के प्रयोग (use of information) द्वारा स्वेच्छया छिपाएगा या ऐसी परिकल्पना के बारे में ऐसा व्यपदेशन (Representation) करेगा जिसका मिथ्या (False) होना वह जानता है.
सजा का प्रावधान यदि ऐसा अपराध कर दिया जाए, तो वह उस अपराध के लिए उपबन्धित किसी भांति के कारावास से जिसकी अवधि ऐसे कारावास की दीर्घतम अवधि से आधी तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, जो उस अपराध के लिए उपबन्धित है, या दोनों दंडनीय होगा. यदि अपराध मृत्यु, आदि से दण्डनीय है अथवा यदि वह अपराध मृत्यु या आजीवन कारावास से दण्डनीय हो; तो वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दंडनीय होगा.
यदि वह अपराध नहीं किया जाए, तो वह उस अपराध के लिए उपबन्धित किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि ऐसे कारावास की दीर्घतम अवधि की एक चौथाई तक की हो सकेगी या ऐसे जुर्माने से, जो उस अपराध के लिए उपबन्धित है, या दोनों से दण्डित किया जाएगा.
मिसाल--- मान लीजिए कि एक पुलिस अधिकारी को लूट किए जाने से सम्बन्धित साजिश की जानकारी है, इस संबंध में इत्तिला देने के लिए वैध रूप से आबद्ध होते हुए और यह जानते हुए कि एक अपराधी लूट करने की साजिश रच रहा है, वह पुलिस अफसर अपराध जाने को आसान बनाने के मकसद से ऐसी इत्तिला छुपा लेता है मतलब यह कि उस पुलिस अफसर ने अपराधी की साजिश के अस्तित्व को अवैध रूप से छिपाया है, तो वह पुलिस अफसर इस धारा के अधीन आने वाले उपबन्ध के अनुसार सजा का हकदार है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









