
Indian Squad of T20 World Cup 2022: वर्ल्ड कप के लिए कितनी मजबूत है भारतीय टीम, जानिए ताकत और कमजोरी
AajTak
टी-20 वर्ल्डकप का आगाज 16 अक्टूबर होना है और 13 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा. टीम इंडिया को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलना है. वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. 15 सदस्यीय टीम में 7 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज, 5 स्पेशलिस्ट गेंदबाज और 3 ऑलराउंडर्स को जगह दी है.
Indian Squad of T20 World Cup 2022: अगले महीने ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम अब पूरी तरह तैयार नजर आ रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार (12 सितंबर) शाम वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.
इस बार बीसीसीआई ने भारतीय टीम में बैटिंग और बॉलिंग के बीच संतुलन बनाने की पूरी कोशिश की है. तभी 15 सदस्यीय टीम में 7 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज, 5 स्पेशलिस्ट गेंदबाज और 3 ऑलराउंडर्स को जगह दी है.
भारतीय टीम की ताकत
आपने भारतीय टीम की 15 सदस्यीय स्क्वॉड को तो देख लिया है. इसमें भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत उसके टॉप-3 बल्लेबाज रोहित, राहुल और कोहली ही रहेंगे. यदि प्लेइंग-11 में मौका मिलता है, तो कार्तिक बेस्ट फिनिशर की तरह मैच खत्म करने की ताकत रखते हैं.
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार का कॉम्बिनेशन धमाल मचा सकता है. सपोर्ट के लिए हर्षल और अर्शदीप के साथ पंड्या मौजूद रहेंगे. स्पिनर में चहल तो मौजूद रहेंगे ही, जो अक्षर के साथ मिलकर कमाल दिखाएंगे.
वर्ल्ड कप के लिए घोषित भारतीय टीम इस प्रकार है...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










