
Indian Railways: वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने फिर शुरू की वंदेभारत एक्सप्रेस
AajTak
Indian Railways vaishno devi katra vande bharat express: वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने वैष्णो देवी कटरा ट्रेन सेवा फिर से शुरू कर दी है.
देश धीरे-धीरे कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर के प्रभाव से उबर रहा है, भारतीय रेलवे (Indian Railways) रद्द की गई ट्रेनों को बहाल करने के लिए कदम उठा रहा है. कई स्पेशल (Special Trains) और एक्सप्रेस ट्रेनों (Express Trains) का परिचालन धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रहा है. इसी बीच श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर रेलवे ने घोषणा की है कि वह 21 जुलाई से वैष्णो देवी कटरा ट्रेन (vaishno devi katra) सेवा को फिर से शुरू कर दी है. Indian Railways' popular Trains Vande Bharat Express (New Delhi- Shri Vaishnodevi Katra) & India’s fastest train Gatiman Express (Hazrat Nizamuddin - Jhansi) have been restored from today. INDIAN RAILWAYS : SERVING CUSTOMERS WITH SMILE ! pic.twitter.com/THHHk0rE4J
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










