
Indian cricket team, Hurricane Beryl in Barbados: तूफान में फंसी भारतीय टीम का रास्ता साफ... खिलाड़ी चार्टर्ड प्लेन से इस दिन लौटेंगे घर
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब तक अपने घर नहीं लौट सकी है. अभी पूरी टीम बारबाडोस के होटल में ही फंसी हुई है. इसका कारण बारबाडोस में आया बेरिल तूफान है. तूफान इतना खतरनाक है कि इसकी वजह से फ्लाइट्स प्रभावित हैं. तूफान ने यहां बारबाडोस और आसपास कहर बरपा रखा है. मगर इन सबके बीच एक अच्छी खबर यह सामने आई है.
Indian cricket team, Hurricane Beryl in Barbados: भारतीय क्रिकेट टीम ने 29 जून को ही टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ बारबाडोस में हुआ था. मगर चैम्पियन बनने के बाद अब तक भारतीय टीम अपने घर नहीं लौट सकी है.
अभी भारतीय टीम बारबाडोस के होटल में ही फंसी हुई है. इसका कारण बारबाडोस में आया बेरिल तूफान है. तूफान इतना खतरनाक है कि इसकी वजह से फ्लाइट्स प्रभावित हैं. तूफान ने यहां बारबाडोस और आसपास कहर बरपा रखा है.
बुधवार रात को दिल्ली पहुंचेगी भारतीय टीम
मगर इन सबके बीच एक अच्छी खबर यह सामने आई है कि यह बेरिल तूफान अब बारबाडोस से गुजर गया है. यहां अब जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है. बताया जा रहा है कि जल्द ही एयरपोर्ट्स भी शुरू हो जाएंगी और फ्लाइट्स का आवागमन होगा.
ऐसे में रिपोर्ट्स आई हैं कि भारतीय टीम अब जल्द ही चार्टर्ड प्लेन से उड़ान भरने वाली है. करीब 14 घंटे का सफर तय कर भारतीय टीम बुधवार (3 जून) की रात 8 बजे के करीब दिल्ली पहुंच सकती है. इसकी सभी तैयारियां कर ली गई हैं. मतलत बीसीसीआई ने भारतीय टीम के लिए स्पेशल चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम कर लिया है.
भारतीय टीम ने चौथी बार जीता वर्ल्ड कप खिताब

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










