
India vs US: भारत में 25 लाख, अमेरिका में कितने रुपये के बराबर होगा? समझिए सैलरी का ये मैथ
AajTak
भारत में दो लोगों के लिए डिनर का खर्च ₹500 हो सकता है, जबकि अमेरिका में यह ₹2,000 होगा. भारत में हर महीने इंटरनेट का खर्च ₹700 के आसपास है, लेकिन अमेरिका में यह ₹6,000 तक पहुंच जाता है.
भारत में बहुत से लोग अमेरिका जाकर मोटी कमाई के बारे में सोचते हैं, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकें या अमीर बन सकें, लेकिन सच्चाई कुछ और है. अगर आप भी भारत छोड़कर एक मोटी सैलरी पर अमेरिका में नौकरी करने की सोच रहे हैं तो आपको सैलरी का यह मैथ जरूर जानना चाहिए. एक्सपर्ट ने भारत के 25 लाख सैलरी सालाना और अमेरिका में 75 लाख रुपये सालाना सैलरी की तुलना की है. आइए जानते हैं कौन सा बेहतर है...
फिनटेक प्रोफेशनल शिवानी गेरा ने भारत-अमेरिका में सैलरी तुलना को लेकर नजरिए पेश किया है. जिसके मुताबिक, भारत में आपकी 25 लाख की सैलरी अमेरिका में मामूली हो सकती है. कैलकुलेशन के आधार पर शिवानी ने बताया कि परचेजिंग पावर पैरिटी (PPP) की बदौलत भारत में 25 लाख रुपये सालाना की कमाई अमेरिका में 70 से 75 लाख रुपये सालाना की कमाई के बाराबर है. अमेरिका की तुलना में ये बहुत कम उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ इस बारे में नहीं है कि आप कितना कमाते हैं, यह इस बारे में है कि उस इनकम से आप कितना खर्च कर सकते हैं. भारत में किराए, बाहर खाना, घर के लिए काम करने वाली, हेल्थ सर्विस और यहां तक की इंटरनेट एक्सेस जैसे रोजमर्रा के खर्च इस पैसे में आराम से उठा सकते हैं, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका की तुलना में यह बहुत कम है.
उदाहरण के लिए, भारत के बड़े मेट्रो सिटी में 1BHK अपार्टमेंट की कीमत ₹45,000-55,000 प्रति माह हो सकती है, जबकि अमेरिका में यह ₹1.5-2 लाख के करीब होगी. घरेलू सहायक को काम पर रखना, जो भारत में 12000 रुपये हो सकता है, जबकि अमेरिका में ₹2.2 लाख से ज्यादा हो सकता है.
बुनियादी खर्च भी यही कहानी बयां करते हैं. भारत में दो लोगों के लिए डिनर का खर्च ₹500 हो सकता है, जबकि अमेरिका में यह ₹2,000 होगा. भारत में हर महीने इंटरनेट का खर्च ₹700 के आसपास है, लेकिन अमेरिका में यह ₹6,000 तक पहुंच जाता है. यहां तक कि डॉक्टर के पास जाने का खर्च भी, जिसकी भारत में कीमत ₹1,200 हो सकती है, अमेरिका में करीब ₹10,000 हो जाता है.
भारत से 3.5 गुना से भी महंगा है अमेरिका उन्होंने बताया कि अमेरिका में रहने की कुल लागत भारत की तुलना में 263% अधिक या 3.5 गुना से ज्यादा होने का अनुमान है. किराया, किराने का सामान, सेवाएं, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसी कैटेगरी 3 से 20 गुना तक का अंतर दिखाती हैं. इस भारी असमानता का मतलब है कि एक डॉलर का वेतन कागज पर प्रभावशाली लग सकता है, लेकिन यह अक्सर तंग बजट और कम जीवनशैली आराम में तब्दील हो जाता है.
भारत में 25 लाख सैलरी बेस्ट! कई भारतीय पेशेवरों के लिए भारत में 25 लाख सालाना सैलरी जीवन की ऐसी क्वालिटी पेश करता है, जिसके लिए अमेरिका में बहुत ज्यादा इनकम की आवश्यकता होगी. अच्छा घर, बाहर फूड, घर के काम के लिए नौकर और सर्विस तक पहुंच काफी कम व्यक्तिगत लागत पर आती है, जिससे ज्यादा आरामदायक और संतुलित जीवन संभव होता है. तो अगली बार जब कोई व्यक्ति अपने ऊंचे वेतन का बखान करे, तो यह पूछना उचित होगा कि खर्चों के बाद, उनकी वास्तविक जीवनशैली कैसी है?

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









