
India vs South Africa 2nd T20: वर्ल्ड कप से पहले आज भारतीय टीम लेगी 'जीत का बूस्टर डोज'? साउथ अफ्रीका से गुवाहाटी में टक्कर
AajTak
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज गुवाहाटी में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. भारतीय टीम ने इस सीरीज में पहला मैच आसानी से जीतकर 1-0 की बढ़त बनाई है. अब यदि भारतीय टीम गुवाहाटी में होने वाला दूसरा मैच भी जीत लेती है, तो वह सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लेगी...
India vs South Africa 2nd T20: भारतीय क्रिकेट टीम अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. सीरीज का दूसरा मैच आज (2 अक्टूबर) गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. मैच में टॉस 6.30 बजे होगा.
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की यह आखिरी टी20 सीरीज है. यानी भारतीय टीम को अब अफ्रीका से सिर्फ वनडे सीरीज ही खेलना है. इसके बाद सीधे टी20 वर्ल्ड कप ही खेलना है. हाल ही में टीम इंडिया ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 2-1 से हराया है.
अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने का मौका
अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में पहला मैच भी आसानी से जीतकर 1-0 की बढ़त बनाई है. अब यदि भारतीय टीम गुवाहाटी में होने वाला दूसरा मैच भी जीत लेती है, तो वह सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लेगी. यह टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप से ठीक पहले 'जीत का बूस्टर डोज' रहेगा.
बता दें कि भारतीय टीम का पिछली 8 द्विपक्षीय टी20 सीरीज में बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है. टीम इंडिया इन सभी सीरीज में एक भी बार हारी नहीं है. इस दौरान टीम ने 7 सीरीज जीती हैं, जबकि एक ड्रॉ खेली है. ऐसे में यदि भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी का मैच भी जीतती है, तो यह लगातार 9वीं सीरीज होगी, जिसमें टीम हारी नहीं है.
Snapshots from #TeamIndia's training session in Guwahati ahead of the 2nd T20I against South Africa.#INDvSA pic.twitter.com/vz6vc50ZO8

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










