
India vs Pakistan in Asia Cup 2023: एशिया कप में पाकिस्तान से फिर भारतीय टीम का मुकाबला... इससे पहले सुधारनी होंगी ये 5 कमियां
AajTak
नेपाल को 10 विकेट से हराकर भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के लिए सुपर-4 में एंट्री कर ली है. अब एक बार फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान से होगा. मगर इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को अपनी 5 बड़ी कमियों को सुधारना होगा. टीम को काफी कड़ी मेहनत करनी होगी...
India vs Pakistan in Asia Cup 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2023 के सुपर-4 में एंट्री कर ली है. भारतीय टीम ने एशिया कप में अपना दूसरा मैच सोमवार (4 सितंबर) को नेपाल के खिलाफ खेला. बारिश से बाधित इस मैच को टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत लिया. भारतीय टीम का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था.
नेपाल के खिलाफ जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-4 में एंट्री कर ली है. इसी के साथ अब क्रिकेट फैन्स को भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला भी देखने को मिलेगा. यह मैच 10 सितंबर को हम्बनटोटा में खेला जाएगा. जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को हम्बनटोटा में ही होगा.
पाकिस्तान-नेपाल दोनों के खिलाफ कमियां दिखीं
भारतीय टीम ने एशिया कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जो बारिश के कारण रद्द हो गया था. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग की थी और 266 रन बनाए थे. बारिश के कारण भारतीय टीम गेंदबाजी नहीं कर सकी थी. मगर उस मैच में कुछ कमियां उजागर हुई थीं.
पाकिस्तानी दर्शकों ने भारत के खिलाफ लगाए नारे, गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब
इसके बाद नेपाल के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने भले ही मैच जीत लिया हो, लेकिन यहां भी कुछ कमियां सामने आईं. अब यदि भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ अगला मैच जीतना है और एशिया कप खिताब पर कब्जा जमाना है तो इन कमियों को दूर करना होगा. आइए जानते हैं इन 5 कमियों के बारे में...

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









