
India vs New Zealand: कुलदीप यादव के कारण युजवेंद्र चहल का होगा पत्ता साफ! क्या होगी न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग-11?
AajTak
वनडे के बाद अब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. पहला मैच आज रांची में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. इस टी20 सीरीज में हार्दिक पंड्या की भारतीय कप्तानी संभाल रहे हैं. इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में दो स्पिनरों को मौका दिया जा सकता है...
India vs New Zealand: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम इंडिया को अपने ही घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. पहला मैच आज (27 जनवरी) ही रांची में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने घर में न्यूजीलैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है.
टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय प्लेंइंग-11 के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है. पंड्या के लिए बल्लेबाजी में कोई परेशानी नहीं होगी, मगर गेंदबाजी में उन्हें सिरदर्द हो सकता है.
कुलदीप को मिल सकता है मौका
रांची टी20 मैच में भारतीय प्लेइंग-11 में तीन स्पेशल तीन गेंदबाज शिवम मावी, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह हो सकते हैं. चौथे गेंदबाज खुद कप्तान पंड्या रहेंगे. ऐसे में वह प्लेइंग-11 में एक्स्ट्रा स्पिनर खिला सकते हैं. इस मैच में बतौर स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिलना लगभग तय है. जबकि दूसरे स्पिनर के लिए कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल में से किसी एक को मौका दिया जाएगा. पिछले मुकाबले के प्रदर्शन को देखें, तो कुलदीप को मौका मिलने की संभावना ज्यादा है.
बैटिंग ऑर्डर में पंड्या ने पहली ही साफ कर दिया है कि पहले मैच में ओपनिंग कौन करेगा. उन्होंने एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि रांची मैच में शुभमन गिल को ओपनिंग में मौका मिलेगा. यानी वह ईशान किशन के साथ ओपन करते नजर आएंगे. जबकि पृथ्वी शॉ को अभी इंतजार करना पड़ेगा.
pic.twitter.com/VvDe8NPcZZ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









